{"_id":"699f359b765ac75eb0081f22","slug":"2-arrested-in-heroine-supply-sirsa-news-c-128-1-sir1002-153715-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हेरोइन सहित युवक काबू, सप्लायर भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हेरोइन सहित युवक काबू, सप्लायर भी गिरफ्तार
Wed, 25 Feb 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढां। एंटी नारकोटिक सेल डबवाली ने ओढां थाना क्षेत्र के गांव जलालआना से एक युवक को 6 ग्राम 270 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया है।
एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एएसआई रणजोध सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान गांव जलालआना में चौराहे के निकट मौजूद थी। वहां से गुजरने वाले एक युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 6.270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम हरजोत सिंह उर्फ भूरा है। वह गांव जलालआना का रहने वाला है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी हरजोत सिंह उर्फ भूरा ने बताया कि वह उक्त हेरोइन रोहित गोयल निवासी गांव ओढां से खरीद कर लाया है। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सप्लायर रोहित गोयल को भी काबू कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना ओढां में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओढां पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।