फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डीसी से नगरपरिषद के उप प्रधान रणधीर सिंह ने मुलाकात करके अविश्वास प्रस्ताव की रिसीविंग ली,

डीसी से नगरपरिषद के उप प्रधान रणधीर सिंह ने मुलाकात करके अविश्वास प्रस्ताव की रिसीविंग ली,

Thu, 21 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
डीसी से नगरपरिषद के उप प्रधान रणधीर सिंह ने मुलाकात करके अविश्वास प्रस्ताव की रिसीविंग ली,
नप प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षद गए मंसूरी
विज्ञापन

सिरसा।
शहर की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले करीब 20 पार्षदों का दल हिमाचल में मंसूरी घूमने चला गया। पार्षदों की खरीद फरोख्त के अंदेशे के चलते ही असंतुष्ट पार्षदों ने शहर से बाहर ही जाने का ये फैसला लिया है। सुबह नौ बजे पार्षद अलग अलग गाड़ियों में सवार होकर निकले। हालांकि पार्षद प्रतिनिधि इस बात से इंकार करते रखे। लेकिन इसका खुलासा उस समय हुआ, जब गुरुवार को चंडीगढ़ में दो दिवसीय अमृत योजना के प्रशिक्षण के लिए 15 पार्षदों को कॉल की गई। लेकिन पार्षदों ने प्रशिक्षण में जाने के लिए अपनी असमर्थता जताई। हालांकि पार्षदों ने लेखाकार को कहा कि वे लेटर उन्हें भेज दें। ज्यादातर महिला पार्षदों के पति भी उनके साथ ही है। वहीं कुछ पार्षद प्रतिनिधि सिरसा में ही रूककर पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है।
जब असंतुष्ट पार्षदों से फोन पर बात की गई तो कुछ पार्षदों ने कहा कि वे अपने निजी काम के लिए गए हुए है। हालांकि असंतुष्ट खेमे के एक पार्षद प्रतिनिधि ने कहा कि वह तो शहर में ही है। गुरु वार को पार्षद पत्नी को छोड़ने के लिए ससुराल जा रहे हैं। दूसरी ओर नगरपरिषद के उप प्रधान रणधीर सिंह शाम चार बजे अकेले ही डीसी से मिलें। डीसी ने उन्हें अविश्वास प्रस्ताव के ज्ञापन की रिसीविंग दी और कहा कि एक्ट चैक करके सभी पार्षदों को एक निश्चित तिथि पर नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

पार्षद ने अपने समर्थकों के साथ की बैठक
दूसरी ओर नगर परिषद में सुबह 11 बजे प्रधान शीला सहगल अपने समर्थित पार्षद विकास गुज्जर, संगीता सचदेवा, कौशल्या देवी, ममता सैनी के साथ बैठकर प्रतिदिन के कामकाज निपटाए। हालांकि इस दौरान उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि उनकी कुर्सी सुरक्षित है। अविश्वास प्रस्ताव पर सवथी पार्षदों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि एमपी और एमएलए की वोट को शामिल किया जाए तो करीब 33 वोट बनते हैं और अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए दो तिहाई बहुमत के तहत 22 पार्षदों का जरूरी है। ऐसे में उनकी कुर्सी पर संकट के बादल नहीं मंडरा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन पर इन असंतुष्ट पार्षदों के हस्ताक्षर
वार्ड दो से सुनीता, वार्ड चार से रणधीर सिंह, वार्ड पांच से सुमन शर्मा, वार्ड सात से मनोज मकानी, वार्ड दस से रेखा रानी सुखरालियां, वार्ड नंबर 11 से जश्र इंसा, वार्ड 12 से नारायण सिंह, वार्ड नंबर 14 से सुदेश कुमारी, वार्ड 17 से रीना सेठी, वार्ड 18 से रेणु बाला बरोड, वार्ड 19 से नीतू सोनी,वार्ड 21 से रोहताश कुमार, वार्ड 22 से बलजीत कौर, वार्ड 23 से राजेश गुज्जर, वार्ड 26 से ख्याली राम,वार्ड वार्ड 27 से महावीर सिंह, वार्ड 28 से सुमन लता, वार्ड 29 से ज्ञान देवी, वार्ड 30 से रेणु बाला, वार्ड 31 से आशा रानी ने हस्ताक्षर किए है। जबकि वार्ड नंबर तीन से सुनील बहल ने अविश्वास प्रस्ताव का शपथ पत्र दिया

है। मौजूदा समय में प्रधान के खिलाफ 21 पार्षदों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले भाजपा के नौ पार्षद, पांच हलोपा के चार कांग्रेस के, तीन आजाद उम्मीदवार है।
कोट्स
पार्षद कहां है, वे इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में डीसी से रिसीविंग ली गई है।
उन्होंने जल्द ही सभी पार्षदों को नोटिस भेजने की हामी भरी है।
रणधीर सिंह, उप प्रधान, नगर परिषद सिरसा।
फोटो 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed