{"_id":"5b28095a4f1c1baa6e8b8775","slug":"191529350490-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा के सार्वजनिक स्थल जल्द होंगे हॉट-स्पॉट वाईफाई से लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा के सार्वजनिक स्थल जल्द होंगे हॉट-स्पॉट वाईफाई से लैस
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। जिला के नागरिक अस्पताल, बस स्टैंड, मार्केट कमेटी ऐलनाबाद और एसडीएम कार्यालय सहित कई सार्वजनिक स्थान जल्द ही वाईफाई इंटरनेट सुविधा से लैस होंगे। पहले चरण में भारत संचार निगम लिमिटेड व हारट्रोन जिला के इन 5 चयनित स्थानों के उपभोक्ताओं को जल्द ही वाईफाई हॉटस्पॉट सुविधा देने जा रहा है। इसको लेकर हारट्रोन ने काम शुरू कर दिया है। हॉटस्पॉट वाईफाई सुविधा के लिए हारट्रोन व बीएसएनएल ने टाईअप किया है। हॉटस्पॉट के लिए चयनित किए गए स्थलों पर बीएसएनएल कनेक्टिविटी देगा, जबकि बाकी का कार्य हारट्रोन ही देखेगा। जुलाई माह तक इन स्थानों पर आवागमन करने वाले लोगों को हॉटस्पॉट वाईफाई सुविधा मिलने लगेगी।
पहले चरण में इन स्थानों पर मिलेगी हॉटस्पॉट वाईफाई की सुविधा:
निजी संस्थानों में अक्सर देखा गया है कि वहां आने वाले लोगों के लिए नि:शुल्क वाईफाई सेवा का लाभ दिया जा रहा है। उसी तर्ज पर हारट्रोन व बीएसएनएल की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर हॉटस्पॉट वाईफाई की शुरूआत की जा रही है। फिलहाल पहले चरण में सिरसा के लघु सचिवालय, बस स्टैंड, नागरिक अस्पताल, मार्केट कमेटी कार्यालय ऐलनाबाद व एसडीएम कार्यालय में सुविधा दी जाएगी।
-हारट्रोन व बीएसएनएल की ओर से शहर के कई स्थलों को वाईफाई से लैस किया जा रहा है। अस्पताल में हॉटस्पॉट के लिए 10 प्वाइंट चिहिंत किए गए हैं, जिनमें 6 अस्पताल के मुख्य भवन व चार आपातकालीन विभाग के प्वाइंट शामिल हैं। अस्पताल की ओर से मंजूरी दे दी गई है। जल्द कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-डा. वीरेश भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
-हॉटस्पॉट वाईफाई का कार्य हारट्रोन करवाएगा। बीएसएनएल से तो कनेक्टिविटी ली गई है। कनेक्टिविटी का चार्ज ही हारट्रोन बीएसएनएल को देगा। जुलाई तक कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
-प्रमोद कुमार, एसडीओ बीएसएनएल।