फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रंग लाने लगी ट्रैफिक पुलिस की मुहिम, तीन दिनों में 300 चालकों को पहनाए हेलमेट

रंग लाने लगी ट्रैफिक पुलिस की मुहिम, तीन दिनों में 300 चालकों को पहनाए हेलमेट

Fri, 22 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
रंग लाने लगी ट्रैफिक पुलिस की मुहिम, तीन दिनों में 300 चालकों को पहनाए हेलमेट

विज्ञापन
सिरसा। हेलमेट पहनने को लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से चलाई जा रही मुहिम रंग लाने लगी है। तीन दिन पहले शुरू हुए विशेष अभियान के तहत पुलिस अब तक 300 दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहना चुकी है। पुलिस ने इन चालकों का चालान काटने की बजाए इन्हें हेलमेट खरीदकर लाने को कहा। वाहन चालकों को हेलमेट का महत्व समझाते हुए पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के टिप्स दिए। इसके अलावा अधिकांश शहरवासी ट्रैफिक पुलिस की मुहिम को देखते हुए हेलमेट पहनकर वाहन चलाते नजर आने लगे हैं। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर की देखरेख में पुलिस की यह मुहिम चल रही है। बरनाला रोड, विश्वकर्मा चौक, सुरखाब चौक व रानियां रोड पर जो भी बिना हेलमेट पहने चालक दिखाई देता है, पुलिस उसे रुकवाकर हेलमेट पहनाकर आगे भेज रही है।
हर रोज 50 चालान कटते थे
शहर में पहले रोज बिना हेलमेट वाहन चालकों के चालान काटे जाते थे। रोजाना करीब 50 चालान पुलिस काटती थी। इसके बावजूद भी वाहन चालक हेलमेट प्रयोग नहीं करते थे। अब ट्रैफिक पुलिस चालान काटने की बजाए वाहन चालकों को जागरूक करने पर ज्यादा ध्यान दे रही है।
विज्ञापन

भारी वाहनों पर प्रतिबंध
शहर में सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जो भारी वाहन इस अवधि में शहर में प्रवेश करेगा उसका चालान काटा जाएगा। दिन के समय भारी वाहन के कारण बाजार में जाम की नौबत बन जाती है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वीरवार को पुलिस ने दो भारी वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन से ट्रैफिक पुलिस की मुहिम जारी रहेगी। इसके सार्थक परिणाम आने लगे हैं। तीन दिनों में 300 से अधिक वाहन चालकों को हेलमेट पहनाए गए हैं। वाहन चालकों को हेलमेट का महत्व समझ आने लगा है, ये उनकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
जय भगवान, इंचार्ज ट्रैफिक पुलिस सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed