फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पंचायती पंप आप्रेटरों की मांगों को लेकर दिया धरना

पंचायती पंप आप्रेटरों की मांगों को लेकर दिया धरना

Fri, 15 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पंचायती पंप आप्रेटरों की मांगों को लेकर दिया धरना

विज्ञापन
पंचायती पंप ओपरेटर की मांगों को लेकर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। हरियाणा गर्वनमेंट पीडब्ल्यूडी मकेनिकल वर्कर्ज यूनियन द्वारा केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर पंचायती पंप ओपरेटर की कई मांगों को लेकर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता यूनियन के जिला अध्यक्ष सोहन सिंह रंधावा ने की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सोहन सिंह रंधावा ने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व कर्मचारियों से अनेक वायदे किए थे। लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार वायदों से मुकर गई। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, न्यूनतम वेतन 15000 मासिक देने का वायदा किया था। जिसे आज तक लागू नहीं किया है। पंप ओपरेटर को मात्र 4600 रुपए वेतन देकर उनका शोषण किया जा रहा है। रंधावा ने कहा कि आंदोलन की अगली कड़ी में 17 जून को रोहतक में कच्चे कर्मचारियों का राज्य स्तरीय सम्मेलन किया जाएगा। इसके साथ-साथ 28 जून को सर्व कर्मचारी संघ के जेल भरो आंदोलन में भी कच्चे कर्मचारी बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वेतन का भुगतान हर महीने की 7 तारीख को करने, वेतन 4600 से बढ़ाकर डीसी रेट करना शामिल है। इस मौके पर सत्यवान, कानाराम, महेंद्र सिंह, मदनलाल, अशोक पटवारी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed