{"_id":"5b12e8f74f1c1ba96e8b600d","slug":"181527965943-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलास्तर पर गठित होगा एंटी क्राईम यूथ क्लब: एसपी, 5 हजार युवाओं को जोड़ा जाएगा एंटी क्राइम यूथ क्लब से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलास्तर पर गठित होगा एंटी क्राईम यूथ क्लब: एसपी, 5 हजार युवाओं को जोड़ा जाएगा एंटी क्राइम यूथ क्लब से
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 से 20 वर्ष के युवा नशे की गिरफ्त में
चार माह में नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करवाने पहुंचे 64 युवा, अधिकतर हेरोइन के शौकीन
महेंद्र सुथार
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
युवा लगातार नशे की गिरफ्त में धंसता जा रहा है। पुलिस की ओर से नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद नशे के मामलों में कमी की बजाय बढ़ोतरी हो रही है। नशे का सबसे अधिक सेवन जिले में स्थापित शिक्षण संस्थानों में युवा वर्ग द्वारा किया जा रहा है। पिछले चार माह के आंकड़ों के अनुसार सिरसा के जिला नागरिक अस्पताल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में कुल 64 युवा नशे की गिरफ्त में थे। नशे की लत लगी युवाओं की उम्र 13 से 20 वर्ष के बीच है। इनमें अधिकतर विद्यार्थी हैं। इन 64 युवाओं में से अधिकतर हेरोइन (चिट्टा) के शौकीन हैं। युवाओं को नशे से बचाने के लिए पुलिस के साथ-साथ आमजन को भी मिलकर प्रयास करने होंगे, ताकि नशे की गिरफ्त में जा रही युवा पीढ़ी को बचाया जा सके।
पुलिस चला रही है अभियान
जिला यातायात पुलिस की ओर से जिले में 18 वर्ष से कम आयु के युवाओं के हाथों में वाहन न देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ-साथ अभिभावकों से भी पुलिस की ओर से अपील की जा रही है कि वे अपने बच्चों के हाथों में वाहन तब तक न थमाएं, जब तक वे बालिग न हो जाएं। इस अभियान के साथ-साथ पुलिस को नशे की गिरफ्त में आ रहे युवा वर्ग को नशे से बचाने के लिए भी पहल करनी होगी। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से ऑपरेशन ‘प्रबल प्रहार’ के तहत राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों में पुलिस की ओर से युवाओं को नशे व अन्य बुराइयों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लेकिन पुलिस का ये प्रयास नशे की गिरफ्त में बुरी तरह जकड़ चुके युवा वर्ग को बचाने में नाकाफी है।
रोजाना ओपीडी में 50 मरीज होते हैं नशा करने वाले
जिला नागरिक अस्पताल की रोजाना की ओपीडी 700 से 800 की है। इनमें से करीब 50 मरीज ऐसे होते हैं जो नशे में लिप्त होते हैं। इन 50 मरीजों में से 10 से 12 युवा होते हैं। जिनकी उम्र 13 वर्ष से लेकर 20 वर्ष के बीच हैं। इन युवाओं में अधिकतर स्टूडेंट हैं। शुरू में युवा मेडिकल नशे से शुरूआत करते हैं। उसके बाद धीरे-धीरे वर्तमान में सबसे अधिक प्रचलन में प्रमुख नशा हेरोइन का सेवन करने लगते हैं। इस नशे का अधिक सेवन मनुष्य के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।
विज्ञापन
गलत संगत के कारण आए नशे की गिरफ्त में : युवा
नशा मुक्ति केंद्र में उपचार करवा रहे 13 से 20 वर्ष के कुछ युवाओं से बात की तो सभी का कहना था कि गलत संगत के कारण वे नशे की गिरफ्त में आ गए। एक युवा का तो यहां तक कहना था कि वह आईटीआई में पढ़ाई करता था। जिस युवक ने उसे नशा सिखाया। वह स्वयं इस दुनियां में अब नहीं रहा। युवा ने कहा कि आईटीआई करने के दौरान एक शिक्षक ने उसे सीख दी थी कि एक साल अच्छी मेहनत कर लो। उसके बाद नौकरी का काम मुझ पर छोड़ दो। उसने टीचर की बात को अनसुना कर उस नशा सिखाने वाले युवक की बात को महत्व दिया, जिसका परिणाम सामने है। युवा का कहना था कि उसने अब प्रण कर लिया है कि कभी भी नशा नहीं करेगा। इसके साथ-साथ जो भी युवा नशे की गिरफ्त में मिलेेंगे। उन्हें भी नशा छोड़ने के प्रति जागरूक करेगा।
-----
पिछले कुछ माह के दौरान नशा करने वालों में युवाओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। केंद्र में उपचार के लिए आने वाले हर मरीज के साथ मित्रतापूर्ण व्यहवहार किया जाता है। यहीं नहीं उपचार के साथ-साथ मरीज को मोटिवेट भी करता हूं। ताकि वह स्वयं भी नशा छोड़कर दूसरों को भी प्रेरित करे।
-डॉ. पंकज शर्मा, नशामुक्ति रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
-----
जिला पुलिस की ओर से नशा व अपराध मुक्त समाज बनाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर एंटी क्राइम यूथ क्लब बनाने का निर्णय लिया गया है। जिले के 323 गांवों व सभी कस्बों से 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं को इस क्लब में शामिल किया जाएगा। इस क्लब का मुख्य उद्देश्य नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है। करीब 20 युवाओं की बैठक लेकर उन्हें इस अभियान के बारे में बताया गया है। जिले के करीब 5 हजार युवाओं को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा, जो पुलिस को नशा मुक्त समाज व अपराध मुक्त समाज बनाने में सहयोग देंगे। हर गांव से 10, जबकि हर कस्बे से करीब 50 युवाओं को एंटी क्राइम यूथ क्लब में शामिल किया जाएगा।
-हामिद अख्तर, पुलिस अधीक्षक, सिरसा।
13 से 20 वर्ष तक नशा करने वाले युवाओं के माहवार आंकड़े
माह कुल युवा मरीज उम्र
जनवरी 13 13-18
फरवरी 6 13-20
मार्च 13 15-20
अप्रैल 20 13-18
मई 12 15-18
फोटो: 06,07