फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सिरसा में धरनारत किसान बोले

सिरसा में धरनारत किसान बोले

Thu, 15 Jun 2017 11:12 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में धरनारत किसान बोले
सिरसा मेें धरनारत किसान बोले
विज्ञापन

गोलियों से डरने वाले नहीं किसान, किसी भी कीमत पर सरकार से लेकर रहेंगे हक
किसानों ने उपायुक्त कार्यालय समक्ष फूंका केंद्रीय कृषि मंत्री का पुतला, चौथे दिन भी जारी रहा धरना
आज सिरसा-दिल्ली नेशनल हाईवे तीन घंटे जाम करेंगे किसान, अंबेडकर चौक पर फूंकेंगे प्रधानमंत्री का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के बैनर तले लघु सचिवालय मेें वीरवार चौथे दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। वीरवार को धरने की अध्यक्षता गांव खारी सुरेरा के ग्रामीणों ने की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे गोली से डरने वाले नहीं है, हर कीमत पर अपना हक लेकर रहेंगे। प्रदर्शनकारी शुक्रवार को सिरसा-दिल्ली नेशनल हाईवे तीन घंटे जाम करेंगे और उसके बाद अंबेडकर चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंकेंगे।
अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकल पचार ने कहा कि 2014 में बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने की बात कही थी। आज तीन साल बीत जाने के बाद भी सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू नहीं कर रही। इस रिपोर्ट का किसानों के लिए उतना ही महत्व है जनता महत्व धर्म का। दोपहर एक बजे किसानों ने देश के कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के पुतले को कंधों पर उठाकर बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

जहां पर गेट समक्ष किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रकाश ममेरा ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार किसान विरोध साबित हो रही है। किसान अपने हक के लिए आवाज उठाता है तो बीजेपी सरकार किसानों पर गोलियां चलवाती है। देश का इतिहास गवाह है कि भारत का किसान कभी बलिदान देने से पीछे नहीं हटा। आज भी किसान अपने हक के लिए जान दे भी सकता है और जान ले भी सकता है। बीजेपी सरकार ने तीन सालों में किसानों को ठगने का काम किया है। फसल बीमा के नाम पर किसानों के खातों से सीधा रुपये काट लिए गए। इसके बाद किसानों की फसल खराब हो गई तो बीमा राशि का भुगतान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी ने केवल रिलांयस बीमा कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए ये योजना शुरू की। इस योजना से किसान को तनिक भी लाभ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को किसानों के राष्ट्रीय आह्वान पर सिरसा जिले के सभी किसान टाउन पार्क में एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकेंगे। शुक्रवार से देशभर में असल किसान आंदोलन की शुरुआत होगी। किसान नेता नेकी राम सिहाग ने कहा कि अगर इस बार सरकार ने किसानों की मांगे नहीं मानी तो देश मेें बहुत बड़ी किसान क्रांति होगी। इस मौके पर कृष्ण ढाका, साहबराम, ख्यालीराम, राजेंद्र ढुकड़ा, काशीराम, भूप गोदारा, सुरेंद्र झोरड़, महेंद्र सिंह, सज्जन कुमार, मांगेरा सिहाग, योगेंद्र सिहाग, सुभाष सिहाग, देवेंद्र कुमार, अमर सिंह, कृष्ण कुमार व लालचंद मौजूद रहे।

आज पीएम मोदी का पुतला लेकर बाजारों मेें प्रदर्शन
स्वामी नाथन रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसान आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंबेडकर चौक में पुतला फूंकेंगे। अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष विकल पचार का कहना है कि सुबह 11 बजे किसान टाउन पार्क में एकत्रित होंगे। किसानों के अलावा राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों के लोग भी किसानों के समर्थन में आएंगे। मौसम अच्छा रहा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतला लेकर शहर के सभी बाजारों में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद अंबेडकर चौक में पीएम का पुतला फूंकेंगे।

तीन घंटे जाम करेंगे नेशनल हाईवे
शुक्रवार को राष्ट्र स्तर पर किसान आंदोलन की शुरुआत होने के चलते राष्ट्रीय किसान संगठन के बनैर तले सिरसा के किसान सिरसा से दिल्ली जाने वाले नेशनल हाईवे नौ पर ओढां के पास जाम लगाएंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष जसवीर भाटी ने बताया कि दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे तक सिरसा-दिल्ली नेशनल हाईवे को जाम किया जाएगा। रोड जाम करके किसान बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से आंदोलन की शुरुआत होगी। इसे पहले शुक्रवार सुबह दस बजे ओढां अनाज मंडी में किसान धरना देंगे।


सुरक्षा व्यवस्था होगी कड़ी
किसानाें के आंदोलन को देखते हुए शुक्रवार को जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। जहां पर भी किसान एकजुट होंगे वहां पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस का प्रयास रहेगा कि किसानों का विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्वक ढंग से चले। फिर भी अगर किसी ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी पुलिस ने कर रखी है। वीरवार को भी लघु सचिवालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। किसान जब केंद्रीय कृषि मंत्री का पुतला लेकर उपायुक्त कार्यालय की तरफ बढ़े तो पुलिस ने उपायुक्त कार्यालय का गेट बंद कर दिया। इसके चलते किसानों को गेट समक्ष ही पुतला फूंकना पड़ा।

28: सिरसा में लघुसचिवालय में वीरवार को कर्ज माफी और अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसान केंद्रीय कृषि मंत्री का पुतला रखकर नारेबाजी करते हुए।
29:सिरसा में लघुसचिवालय में वीरवार को कर्ज माफी और अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसान केंद्रीय कृषि मंत्री का पुतला लेकर प्रदर्शन करते हुए।
30:सिरसा में लघुसचिवालय में वीरवार को कर्ज माफी और अन्य मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसान केंद्रीय कृषि मंत्री का पुतला फूं कते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed