फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1,740 candidates came to give NEET at six centers in Sirsa district, 30 remained absent

Sirsa News: सिरसा जिले में बने छह केंद्रों पर 1,740 अभ्यर्थी देने पहुंचे नीट, 30 रहे अनुपस्थित

Mon, 06 May 2024 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 06 May 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
1,740 candidates came to give NEET at six centers in Sirsa district, 30 remained absent
अभ्यर्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क पर मौजूद लोग।
सिरसा। जिले में रविवार को 6 परीक्षा केंद्रों पर नीट की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए सिरसा में 6 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 30 परीक्षार्थी नहीं पहुंचे। नीट की परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से हेल्प डेस्क लगाया गया था। जिसके माध्यम से परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में इस परीक्षा के लिए 1,770 परीक्षार्थियों के लिए 6 केंद्र बनाए गए थे। लेकिन पेपर देने के लिए 1740 परीक्षार्थी ही पुहंचे। 30 परीक्षार्थी पेपर देने के लिए नहीं पहुंचे। परीक्षा देने के लिए जो 6 केंद्र बनाए गए थे इनमें द सिरसा स्कूल, विवेकानंद बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एवी इंटरनेशनल स्कूल, जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज, गीता स्कूल व शाह सतनाम स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

परीक्षाओं को शांतिपूर्वक व नकल रहित पूरा करवाने के लिए दो उड़नदस्तों का गठन किया गया था। वहीं परीक्षार्थियों को अपने सेंटर ढूंढ़ने के लिए कोई परेशानी ना हो, इसके लिए सिरसा के बस स्टैंड पर हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से हेल्प डेस्क लगाया गया था। यहां पर टीम में शामिल लेक्चरर जय सिंह, शगन कुमार, अभिषेक, मनीजीत सिंह, लोकेश, मोनिका, किरण, प्रियांशी ने परीक्षार्थियों को उनके सेंटरों की जानकारी दी। परीक्षा दोपहर को 2 बजे आरंभ हुई थी और शाम साढ़े 5 बजे तक चली। परीक्षा को लेकर सिरसा बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सेंटरों पर हुई परीक्षा आयोजित
परीक्षा केंद्र परीक्षार्थी अनुपस्थित परीक्षा दी
द सिरसा स्कूल 288 06 282
विवेकानंद बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल 312 04 308
एपी इंटरनेशनल स्कूल 288 05 283
जेसीडी इंजीनियरिंग कॉलेज 312 07 305
गीता स्कूल 162 04 158
शाह सतनाम स्कूल 408 08 400


रविवार को सिरसा के 6 परीक्षा केंद्रों पर नीट की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसको लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। फ्लाइंग की दो टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई है।
-ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article