{"_id":"5b20125b4f1c1b8c278b552e","slug":"171528828507-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार अस्पताल प्रबंधन ने कर ही दी सात पदों की फाइनल सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार अस्पताल प्रबंधन ने कर ही दी सात पदों की फाइनल सूची जारी
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार अस्पताल प्रबंधन ने कर ही दी सात पदों की फाइनल सूची जारी
नागरिक अस्पताल में मार्च माह में निकली थी भर्ती, अस्पताल प्रबंधन जारी नहीं कर रहा था सूची
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। पिछले करीब दो माह से ज्वाइनिंग की प्रतीक्षा कर रहे सात कर्मचारियों के चयन की फाइनल सूची आखिरकार मंगलवार को अस्पताल प्रबंधन ने जारी कर ही दी। फाइनल सूची चस्पा करने पर चयनित उम्मीदवारों ने भी राहत की सांस ली है। वहीं कर्मचारियों की कमी से काम का बोझ झेल रहे कर्मचारियों ने भी इन कर्मचारियों की सूची जारी होने पर राहत महसूस की है। आगामी एक-दो दिनों में चयनित उम्मीदवार ड्यूटी ज्वाइन कर लेंगे। हालांकि विभाग के उच्चाधिकारियों के मुताबिक इन सात कर्मचारियों की ज्वाइनिंग 22 मार्च को हो जानी थी। सूची विभाग से लेकर उपायुक्त तक से मार्क होकर अस्पताल प्रबंधन के पास आ गई। लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने सूची जारी करने में देरी की।
इन सात पदों के लिए निकाले थे आवेदन:
विभाग की ओर से जिला नागरिक अस्पताल में अलग-अलग विभागों में सात पदों के लिए फरवरी माह में आवेदन निकाले गए थे। इन पदों में चार काऊंसल, दो एलटी और एक डाटा मैनेजर के पद शामिल थे। विभाग के निर्देशों के मुताबिक 22 मार्च को कर्मचारियों की ज्वाइनिंग करवाकर लिस्ट विभाग को सौंपनी थी। अस्पताल प्रबंधन ने लिस्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को सौंप दी, लेकिन कर्मचारियों को ज्वाइन नहीं करवाया। चयनित उम्मीदवारों ने कई बार अस्पताल प्रबंधन से फाइनल सूची को लेकर पूछताछ की। लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। यहां तक की अस्पताल के अधिकारियों ने भी सूची बारे कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की। मामला दोबारा उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। जिस पर अस्पताल प्रबंधन को तुरंत फाइनल सूची जारी करने के आदेश दिए गए।
सूची जारी कर दी है, जल्द होगी ज्वाइनिंग:
अस्पताल में सात पदों की फाइनल सूची जारी कर दी गई है। एक-दो दिनों में कर्मचारी ड्यूटी ज्वाइन कर लेंगे। किसी कारणवश सूची जारी करने में देरी हुई है।
- डा. रोहताश, डिप्टी सिविल सर्जन।