फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एसडीएम ने किया सीएचसी ओढां का औचक निरीक्षण,

एसडीएम ने किया सीएचसी ओढां का औचक निरीक्षण,

Wed, 27 Sep 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने किया सीएचसी ओढां का औचक निरीक्षण,
एसडीएम ने किया सीएचसी ओढां का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

एक भी चिकित्सक नहीं मिला ड्यूटी पर
चार चिकित्सकों की लगाई गैरहाजिरी, सफाई व्यवस्था पर लगाई फटक ार
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां।
सुबह करीब पौने 10 बजे थे लेकिन अस्पताल में कोई भी चिकित्सक ड्यूूटी पर नहीं था और मरीज चिकित्सकों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक अस्पताल में एसडीएम को देखकर स्टाफ सदस्य हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने जब स्टाफ से चिकित्सकों बारे पूछा तो उत्तर मिला की अभी तक कोई नहीं आया। इस बात पर एसडीएम ने हाजिरी रजिस्टर मंगवाकर चिकित्सकों की गैरहाजिरी लगाते हुए अस्पताल के हर एक कोने का निरीक्षण करते हुए मरीजों से भी बातचीत की। लेट पहुंचे चिकित्सकों को जब एसडीएम के निरीक्षण का पता चला तो सभी के चेहरों पर पसीना आ गया।
दरअसल कालांवाली के एसडीएम बिजेंद्र हुड्डा ने ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम को कोई भी चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं मिला, जिसके चलते उन्होंने चार चिकित्सकों की गैरहाजिरी लगा दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के शौचालय से लेकर वार्ड रूप तक का निरीक्षण करते हुए स्टाफ को सफाई व्यवस्था पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने वार्ड में मौजूद मरीजों से भी बातचीत करते हुए उनसे दरपेश आने वाली परेशानियों बारे पूछा। एसडीएम ने वार्ड में मौजूद नर्सिंग सिस्टर कृष्णा देवी और स्टाफ नर्स गुरमेेल कौर से मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं बारे भी जानकारी लेते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कत न आए और मरीजों को वही दवा लिखें जो सप्लाई में हाें। उन्होंने स्टाफ सदस्यों से चिकित्सकों के समय बारे भी जानकारी ली। एसडीएम ने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब स्वच्छता अभियान चल रहा है तो परिसर की हालत ऐसी क्यों है। इसके अलावा उन्होंने मरीजों के लिए प्रयुक्त होने वाले शौचालयों की सफाई बारे भी कड़े निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में ये कोताही नहीं मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


निरीक्षण की सूचना से आया पसीना
एसडीएम हुड्डा तकरीबन आधे घंटे तक अस्पताल की हर व्यवस्था से रू-ब-रू हुए। एसडीएम जब निरीक्षण कर चले गए तो एसएमओ को छोड़कर अन्य चिकित्सक ड्यूटी पर पहुंचे तो एसडीएम के आने की सूचना से उनके माथे पर पसीना आ गया। एसडीएम ने इस दौरान दंत चिकित्सक सोनिया बंसल, डॉ. रवि कुमार, डॉ. सीता राम व डॉ. सुमित कुमार सहित चार चिकित्सकों की गैरहाजिरी लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा में रहता है सीएचसी
समय पर चिकित्सक न मिलना, सामान्य मरीजों एवं प्रसव केसों को रेफर करना और मरीजों के साथ उचित व्यवहार न करना सहित अनेक अव्यवस्थाओं को लेकर अस्पताल अक्सर चर्चाओं में बना रहता है, जिसको लेकर लोग अनेक बार अस्पताल में हंगामा कर चुके हैं, लेकिन लापरवाह स्टाफ पर कोई विभागीय कार्रवाई न होना सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

एक चिकित्सक के हवाले पूरा अस्पताल
सीएचसी में चिकित्सकों के आठ पद स्वीकृत हैं लेकिन ड्यूटी पर महज एक-दो चिकित्सक ही मिलते हैं। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुमित जैन आंखों के मरीजों के अलावा सामान्य ओपीडी भी देखते हैं। उक्त अकेले चिकित्सक की दिनभर में 100 से अधिक ओपीडी होती है। सूत्रों के अनुसार अन्य चिकित्सक अपनी ड्यूटी में औपचारिकता निभाकर अपने क्वाटरों पर ही रहते हैं। यहां तक की स्वयं एसएमओ की उपस्थिति भी अस्पताल में बाद दोपहर ही होती है। बताया जा रहा है कि चिकित्सकों ने एक दूसरे से ड्यूटी की सेटिंग कर रखी है। इस बारे एसएमओ डॉ. भूषण गर्ग ने कहा कि वे इस विषय में एक्शन लेंगे।


विभाग को कार्रवाई भेजी जाएगी
अस्पताल के औचक निरीक्षण में काफी अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल मेें स्टाफ समय पर नहीं था और न ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त थी। लापरवाही के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस बारे पूरी रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी।
-बिजेंद्र हुड्डा, एसडीएम कालांवाली।

मुझे एसडीएम के निरीक्षण बारे कोई जानकारी नहीं है। जब हमारे पास रिपोर्ट आएगी तो लापरवाही पर एक्शन लिया जाएगा।
-डॉ. गोबिंद गुप्ता, सीएमओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed