{"_id":"59442cf84f1c1bca348b461d","slug":"171497640184-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में प्रदर्शन करने के बाद किसानों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में प्रदर्शन करने के बाद किसानों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के प्रति समर्थन व एकजुटता में 65 किसान संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को विभिन्न किसान संगठनों, राजनीतिक दलों, कर्मचारी संगठन, महिला व छात्र संगठनों ने शुक्रवार को अंबेडकर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
इस दौरान किसान नेता सुरजीत सिंह, विकल पचार व जगरूप सिंह ने कहा कि बीजेपी ने आम चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने व किसानों को फसल का दोगुना लाभ मूल्य देने का वादा किया था। सत्तासीन होने के बाद बीजेपी सरकार अपने वादों से मुकर गई है। केंद्र में सत्तासीन बीजेपी सरकार की नीतियों से तंग आकर किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गया है। मध्यप्रदेश में किसानों ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई तो सरकार ने उनपर गोलियां चलवा दी। छह किसानों पुलिस की गोलियोें से मारे गए। इस घटना ने बीजेपी सरकार का किसान विरोधी और खूनी चेहरा देशवासियों के सामने ला दिया है। अब देशभर का किसान अपने अधिकारों के प्रति जाग चुका है और किसान क्रांति की शुरूआत हो चुकी है। देश का किसान अब हर कीमत पर अपना हक लेकर रहेगा।
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रकाश ममेरा, परमजीत माखा, प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा, रणधीर जोधकां, राजेंद्र बालासर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किना किसी विलंब डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू और किसानों के कर्जे माफ करे। किसान नेताओं ने केेंद्र व प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि अगर किसानों की मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर कर्मचारी नेता सोहन सिंह रंधावा, करनेल सिंह, आप नेता सुरेश ढाका, माकपा नेता विजय सिंह ढुकड़ा, महिला नेत्री बलवीर कौर मौजूद थी। केंद्र सरकार का पुतला फूंकने से पहले सभी किसान व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी टाउन पार्क में एकत्रित हुए। यहां पर किसान नेताओं ने जिलेभर से आए किसानों को संबोधित किया। इसक बाद शहर के बाजारों में बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शनकारी अंबेडकर चौक पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
------------------------------------
बाजारों में प्रदर्शन करने के बाद किसानों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
विभिन्न राजनीतिक दल, कर्मचारी व छात्र संगठनों ने दिया किसान आंदोलन को समर्थन
फोटो:16एसआईआरपी14:सिरसा में शुक्रवार को अंबेडकर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूं ककर प्रदर्शन करते हुए किसान नेता और अन्य।