फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   दुकान में लगी आग, पांच लाख का सामान हुआ स्वाह

दुकान में लगी आग, पांच लाख का सामान हुआ स्वाह

Mon, 12 Jun 2017 12:29 AM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
दुकान में लगी आग, पांच लाख का सामान हुआ स्वाह
दुकान में लगी आग, दमकल विभाग के फोन मिले बंद, एक घंटा देरी से पहुंचे कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालांवाली।
पुरानी मंडी स्थित एक वेरायटी स्टोर पर रविवार सुबह आग लगने से दुकान में रखा पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकल गाड़ी के करीब एक घंटे देरी से मौके पर पहुंचने पर आसपास के लोगाें ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
वेरायटी स्टोर के मालिक विशाल कुमार ने बताया कि वह शनिवार रात्रि को दुकान बंद करके दुकान के अंदर पीछे ही स्थित अपने घर चले गए थे। रविवार सुबह छह बजे वह अपने परिवार के साथ नाश्ता कर रहे थे। तभी उन्हें कुछ जलने की बदबूू आई। जिस पर उन्होंने दुकान में जाकर देखा तो दुकान से काफी धुआं निकल रहा था जहां भीषण आग लगी हुई थी। तभी उसने फायर ब्रिगेड को फोन किया, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था। तब उन्हाेंने किसी व्यक्ति को फायर ब्रिगेड कार्यालय में जाकर सूचना देने के लिए भेजा। आग को देखते हुए उन्होंने शोर मचाया और आसपास के लोगों को एकत्रित किया। राहगीरों और अन्य ने दुकान में लगी आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। वहीं, करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान का रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

विशाल कुमार ने बताया कि आग से दुकान के अंदर एलसीडी, फर्नीचर, काउंटर और दुकान का अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग से उनको करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि यदि फायर ब्रिगेड का फोन चालू होता और फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो इतना नुकसान नहीं होना था। वहीं आसपास के लोग सहायता न करते तो उनके घर व साथ लगते गोदाम में पड़े लाखों रुपयों के सामान को भी काफी नुकसान पहुुंच सकता था। विशाल कुमार ने आगजनी का कारण शार्ट सर्किट बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगरपालिका और मार्केट कमेटी दोनों के फायर ब्रिगेड कार्यालय का फोन कई माह से बंद होने के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। जिसके चलते शहरवासियों में सरकार व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के प्रति नाराजगी हैं। लोगों ने बताया कि शहर व आसपास के गांवों में कहीं भी आग लगने की घटना होने पर लोग सबसे पहले फायर ब्रिगेड को फोन करते हैं, लेकिन उनका फोन बंद आता हैं। जिसके चलते उन्हें फायर ब्रिगेड कार्यालय में सूचना देनी पड़ती हैं। लोगाें के अनुसार जब तक वे फायर ब्रिगेड कार्यालय जाकर सूचना देते हैं। तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका होता हैं। उन्हाेंने बताया कि यदि फायर ब्रिगेड कार्यालय का फोन चलता होता तो रविवार को हुई वैरायटी स्टोर और गत 8 जून को लगी दयाल सुविधा स्टोर पर हुई आग से लाखों रुपयों का नुकसान न होता। लोगों ने सरकार और संबंधित विभाग से दोनों फायर ब्रिगेड कार्यालयों के फोन चालू करवाने की मांग की हैं, ताकि भविष्य में आग की घटना के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।

हमारे कार्यालय का फोन करीब दो माह से बंद पड़ा हैं। हमारी ओर से समय पर पूरा बिल भरा गया हैं, लेकिन टेलीफोन विभाग को कई बार अवगत करवाने के बावजूद कार्यालय का फोन सहीं नहीं किया गया हैं। जिसके चलते उनको और लोगों को परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा हैं।

- धर्मपाल बैनीवाल, फायर अफसर, नगरपालिका कालांवाली।


हमारे कार्यालय का फोन गत दिनों हो रही बरसात और तेज आंधी के चलते तकनीकी खराबी के कारण बंद हुआ है। हमने शुक्रवार को ही फोन सही करवाया था, लेकिन गत रात्रि दोबारा से आई तेज आंधी और बरसात के चलते फोन खराब हो गया हैं। जिसे जल्द ही सही करवा लिया जाएगा।
- राजेंद्र कुमार, फायर कर्मचारी मार्केट कमेटी।


22: कालांवाली में रविवार सुबह एक दुकान में लगी आग के बाद जले सामान का दृश्य।
23: कालांवाली में रविवार सुबह एक दुकान में लगी आग के बाद नष्ट सामान को बाहर निकालते लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed