फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   163 corona cases only one day in the district

सिरसा शहर में एक दिन में मिले 163 कोरोना संक्रमित

Fri, 09 Apr 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
163 corona cases only one day in the district
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करतीं निदेशक डॉ. अप्राजिता रवि। - फोटो : Sirsa
जिले में शुक्रवार को कोरोना के सबसे ज्यादा 163 मरीज मिले हैं। साथ ही एक महिला की मौत हो गई। इससे पहले 16 सितंबर 2020 को 141 केस आए थे। दो सालों में यह अब तक सबसे अधिकतम कोरोना संक्रमण के मामले मिले हैं। वहीं चौधरी देेवीलाल विश्वविद्यालय ने वीरवार को कोरोना संक्रमण का मामला आने के बाद 11 अप्रैल तक विश्वविद्यालय को बंद कर दिया। विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी, हालांकि परीक्षाओं के शेड्यूल में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। जिले में शुक्रवार को 3850 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से एक 73 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला का उपचार हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा था। महिला हरचंद का बास की थी और हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल थी। कोरोना संक्रमण के 163 नए मामले भी सामने आए हैं। इन मामलों में आरोही मॉडल स्कूल कालुआना के 15 और मेला ग्राउंड स्कूल के आठ विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि सिरसा शहर में 61, डबवाली शहर में 20, ऐलनाबाद से 2, कालांवाली से 4, ओढां से 8, नाथूसरी चोपटा से 5, माधोसिंघाना से 8, रानियां से 6, चौटाला गांव में 40, बड़ागुढ़ा से 9 मामले सामने आए हैं। अब तक जिलाभर से 275759 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 8891 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 8308 लोग अब तक जिला में स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 1191 लोगों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। उन्होंने बताया कि जिला में 462 एक्टिव केस है। जिला में अब तक कोरोना से 121 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिला में कोरोना से ठीक होने की रिकवरी रेट घटकर 93.44 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन

निदेशक ने विभागीय अधिकारियों के साथ ली बैठक
स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. अपराजिता रवि ने शुक्रवार को सिरसा पहुंची। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए कोविड प्रबंधों व वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा की। उन्होंने जिले में तेज स्पीड से की जा चल रही वैक्सीनेशन ड्राइव को भी सराहा। उन्होंने कांफ्रेंस हॉल में शहर की करीब 28 समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों से बैठक की। समाजसेवियों से आह्वान किया कि वे अपने मोहल्ले में लगाए जाने वाले वैक्सीनेशन ड्राइव में सहयोग करें और लाभार्थियों को वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed