फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कांग्रेस प्रभारी बोले, पंडाल में 65 प्रतिशत सिख बैठे हैं, लेकिन एमएलए कोई नहीं

कांग्रेस प्रभारी बोले, पंडाल में 65 प्रतिशत सिख बैठे हैं, लेकिन एमएलए कोई नहीं

Fri, 29 Mar 2019 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रभारी बोले, पंडाल में 65 प्रतिशत सिख बैठे हैं, लेकिन एमएलए कोई नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का काफिला तीसरे दिन वीरवार को सिरसा पहुंची। परिवर्तन यात्रा चोपटा से होकर सिरसा अनाज मंडी में दोपहर डेढ़ बजे पहुंची। लेकिन परिवर्तन यात्रा से रणदीप सुरजेवाला, कुमारी सैलजा, नवीन जिंदल, जैसे दिग्गज नेता नहीं थे। किरण चौधरी भी जनसभा के अंत में पहुंची थीं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने सिरसा संसदीय सीट से हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर को सिरसा से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी। आजाद ने अपने संबोधन से पहले वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह बुलाई। कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी ने सिखों और पंजाबियों को प्रभावित करने के लिए कहा कि पंडाल में 65 प्रतिशत सिख बैठे हैं। लेकिन सिरसा में कोई सरदार एमएलए, एमपी नहीं है। एमपी की सीट आरक्षित है। लेकिन एमएलए के लिए सिख उम्मीदवार ढूंढे जाएं, ताकि पंजाब से यहां आए पंजाबियों को भी विधानसभा में भेजा जा सके। पीएम नरेंद्र मोदी और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में बड़ा अंतर है। पूर्व प्रधानमंत्री लोकतंत्र में विश्वास रखते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा देशभक्ति का नारा देती फिर रही है। लेकिन वास्तव में जो देशभक्त होते हैं उन्हें सबूत देने की जरूरत नहीं है। भाजपा का आजादी से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


मिसाइल वैज्ञानिकों की देन, भाजपा की नहीं
भाजपा के रूप में हिंदू महासभा अंग्रेेजों का साथ देती थी। गुलाम नबी आजाद ने पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि चांद निकलेगा तो पीएम कहेंगे मैने निकाला, गायब हुआ तो कहेंगे कांग्रेस ने किया। मिसाइल तैयार करने में वैज्ञानिकों ने सालों लगा दिए। लेकिन भाजपा इसका क्रेडिट ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुडा ने पंजाबी में दिया भाषण, बोले- ऐनां दा पसीना खाली नी जाण दियांगे
इससे पहले मंच से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह बुलाई। हुड्डा ने कहा कि सिख भाई बैठे ने, ऐनां नू पसीना आ गया। पर असी ऐह पसीना खाली नहीं जाण देणा। पंजाबी में बोलते हुए कहा कि इन्हें पता है कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी किसने बनाई। पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए ले गए, लेकिन फैसला हमारे हक में होगा। कांग्रेस ने प्रदेश में पंजाबी भाषा को तीसरी भाषा घोषित की। हुड्डा ने कहा कि मैं भी पंजाबी हूं, क्योंकि मेरा 1947 में जन्म हुआ था। तब हरियाणा पंजाब का ही हिस्सा था। हरियाणा तो 1966 में बना। सिरसा में विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके खाते में पांच लाख आए वे मोदी को वोट दें, जिनके खाते में पांच लाख नहीं आए, वे हमें वोट दें। कांग्रेस 36 बिरादरी की पार्टी है। कांग्रेस नेता रणजीत सिंह ने कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी से कहा कि सिरसा के लोगों ने उप प्रधानमंत्री और सीएम बनाए हैं। हुडा और तंवर को सुबह, शाम अपने साथ रखें। सरकार आ जाएगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि रणजीत सिंह मजबूत साथी है। इनेलो खत्म हो गई है। इनेलो में पैसों के लिए लड़ाई हो रही है। अब भाजपा में ये लड़ाई होगी। तंवर ने सिखों की संख्या को देखते हुए कहा कि कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी ने मुझसे पूछा कि सिरसा में इतने सिख हैं, इन्हें क्यों नहीं टिकट देनी चाहिए।

जनसभा के अंत में पहुंचीं किरण चौधरी
कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि सभी कांग्रेसजन एक हो जाएं और भाजपा के कुशासन को उखाड़ दें। किरण चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की आज पुण्यतिथि थी। इसलिए उन्हें आने में देरी हुई। हरियाणा और पूरे देश का विकास केवल कांग्रेस ही कर सकती है, भाजपा तो केवल जुमलेबाज पार्टी है। इस मौके पर पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, जयपाल सिंह लाली, डॉ. केवी सिंह, होशियारी लाल शर्मा, नवीन केडिया, भूपेश मेहता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed