{"_id":"5b2d4f3f4f1c1bf56e8b9751","slug":"161529696063-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाला जी डिफेंस एकेडमी पर हमला, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाला जी डिफेंस एकेडमी पर हमला, एक घायल
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाला जी डिफेंस एकेडमी पर हमला, एक घायल
10 नामजद सहित 12 अन्य आरोपियों पर मामला दर्ज
सिरसा। महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित बाला जी डिफेंस एकेडमी में घुसकर कुछ लोगों ने एक युवक पर हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर दस नामजद व 12 अन्य युवकों पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल चरित्र यादव ने पुलिस को अपने बयान में बताया है कि उसका जीजा हनुमान प्रसाद निवासी हनुमानगढ़ बाला जी डिफेंस एकेडमी चलाता है। एकेडमी के प्रथम तल पर सेना में भर्ती की तैयारी करने वाले 20-25 युवक रहते है। वह भी उनके साथ रहता है। उसने बताया कि 19 जून की रात करीब दस बजे हथियारों से लैस दो दर्जन से अधिक लोगों ने एकेडमी पर हमला बोल दिया और खाली करने की धमकी दी। हमलावरों ने उस पर डंडों से हमला किया। पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी जगतदीप सिंह निवासी कोटली, मंदीप, लक्ष्य, सतीश कंबोज, श्रवण व वीरेंद्र पुत्र गुरबचन सिंह निवासी खैरपुर, बल्लू व गोरा पुत्र सुखदीप सिंह निवासी शक्तिनगर, हरप्रीत निवासी फ्रेंड्स कालोनी सहित 12 अन्य के खिलाफ जबरन घुसने, मारपीट करने व धमकी देने का केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।