फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   जिला समाज कल्याण विभाग और कॉमन सर्विस सेंटर खोले जाएंगे इस इमारत में

जिला समाज कल्याण विभाग और कॉमन सर्विस सेंटर खोले जाएंगे इस इमारत में

Tue, 15 May 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण विभाग और कॉमन सर्विस सेंटर  खोले जाएंगे इस इमारत में
बीडीपीओ ने नगर परिषद को नगर सुधार मंडल की इमारत खाली करने के लिए लिखा पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
खंड विकास पंचायत विभाग सिरसा ने नगर परिषद को शहर के नगर सुधार मंडल की इमारत खाली करने के लिए कहा है। बीडीपीओ कार्यालय से यह पत्र मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचा। बीडीपीओ कार्यालय के पत्र अनुसार खंड कार्यालय भवन में दो कमरों में जिला समाज कल्याण विभाग को पेंशन के लिए दिए जाने हैं। इसके अतिरिक्त एक कमरे में कॉमन सर्विश सेंटर खोलने के लिए तुंरत आवश्यकता है। इसलिए अनुरोध है कि खंड कार्यालय भवन के दो कमरों में रखे हुए नगर सुधार मंडल के पुराने रिकार्ड को उठवाया जाए। ताकि इन कमरों को प्रयोग में लाया जा सकें। वहीं नगर परिषद का कहना है कि जब उन्हें डीसी द्वारा जगह उपलब्ध करवा दी जाएगी, तभी रिकार्ड को स्थानांतरित किया जा सकता है।
नगर सुधार मंडल नगर परिषद के अधीन है। पिछले कई सालों से नगर सुधार मंडल का कार्यालय खंड विकास पंचायत विभाग की इमारत में चल रहा है। हालांकि नगर सुधार मंडल को कुछ साल पहले नगर परिषद में मिला दिया गया। लेकिन मंडल का सालों पुराना रिकार्ड वहीं पर पड़ा है। डीसी कार्यालय के आदेशों पर इस इमारत में जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय खोला जाना है। ताकि पेंशन के लिए लोगों को कभी बीडीपीओ कार्यालय तो कभी समाज कल्याण विभाग के चक्कर न लगाने पड़े और एक ही छत के नीचे उन्हें पेंशन मिल जाए। जबकि मौजूदा समय में एसपी कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर जिला समाज कल्याण विभाग का कार्यालय चल रहा है। बीडीपीओ कार्यालय पिछले एक साल में दो बार पत्र भेज चुका है।
विज्ञापन


उपायुक्त के आदेशों के अनुसार जिला समाज कल्याण विभाग कार्यालय को इन कमरों में स्थानांतरित करना है। साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर खोला जाना है। इसलिए हमने नगर परिषद से अनुरोध किया है कि वे अपना रिकार्ड उठाकर कमरे खाली कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि कुमार, बीडीपीओ, सिरसा।

हमारी मौजूदा इमारत भी कमजोर है। नगर सुधार मंडल का रिकार्ड उन इमारतों में है। हमने उपायुक्त को नई जगह उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा हुआ है। तभी रिकार्ड को स्थानांतरित किया जा सकता है।
- विरेंद्र सिंह सहारण, ईओ नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed