{"_id":"5e0e25cb8ebc3e87e200fe8b","slug":"16000-chalan-on-bullet-rider-sirsa-news-rtk535321593","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने पर किया 16 हजार रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने पर किया 16 हजार रुपये का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलेट बाइक पर पटाखे बजाने वाले शरारती तत्वों पर कड़ा अंकुश लगाने के लिए रानियां पुलिस ने कड़ा अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत मनचले युवकों द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजार में पटाखे बजाने वालों को अब महंगा पड़ेगा। इस बारे में ट्रैफिक इंचार्ज सुरेश भाटिया, राजकुमार सैनी, बलवान सिंह ने बताया कि ट्रैफिक विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखे बजाने वाले शरारती तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है।
इसी के तहत वार्ड नंबर 9 के रहने वाले युवक का बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखों की आवाज निकालने पर 16 हजार का चालान किया गया है। इसके अलावा शहर में रांग पार्किंग में अपनी खड़ी करके जाने वाले 30 वाहन चालकों की फोटो खींचकर पोस्टल चालान किए जा रहे हैं। इसके तहत रानियां में अब तक दो दर्जन से अधिक वाहन चालकों द्वारा रॉंन पार्किंग शहर की सड़कों के बीच में पार्किंग करने पर पोस्टर चालान किए जा चुके हैं। शहर में शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई रखने के लिए पुलिस ने शादी वेशभूषा में टीम तैनात की है जो कि मुख्य बाजार, महिला कालेज, आईटीआई कॉलेज व गर्ल्ज विद्यालय के आसपास समय.समय पर गश्त करेगी। इस दौरान कोई भी युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर आवारागर्दी करते पाया तो उसे खिलाफ तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे शरारती तत्वों की वीडियो या फोटो खींचकर पुलिस थाना प्रभारी को भेजें ताकि उन पकड़ा जा सके।