{"_id":"5d092dd48ebc3e6908401bdd","slug":"15608826311221-29-sirsa-news5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकृत विद्यार्थियों की 21 से 29 जून तक होगी वेरिफिकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकृत विद्यार्थियों की 21 से 29 जून तक होगी वेरिफिकेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। राजकीय कन्या महाविद्यालय व नेशनल कॉलेज में सबसे अधिक सीटें बीए कोर्स के लिए दी गई हैं। राजकीय कन्या महाविद्यालय में बीए की 430 सीटों पर 522 छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। जबकि नेशनल कॉलेज की बीए कोर्स में 1120 सीटों पर 1066 छात्रों का पंजीकरण हो चुका है।
नेशनल कॉलेज के ओवर ऑल इंचार्ज महेंद्र प्रदीप ने कहा कि 21से 29 जून तक पंजीकरण कर चुके छात्रों की वेरिफिकेशन होगी। जिसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताय कि पंजीकरण में भरे किसी भी कॉलेज से छात्रा अपने दस्तावेज की जांच करवा सकता है। जांच के दौरान पंजीकरण से संबंधित सभी दस्तावेज साथ लाएं। अगर कोई छात्र वेटेज का क्लेम कर रहा है तो उससे संबंधित दस्तावेज वह साथ लेकर आए। वेरिफिकेशन प्रक्रिया में अगर कोई पंजीकृत छात्र नहीं आता तो उसका मेरिट सूची में नाम नहीं आएगा। ऐसे में उस छात्र का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा।
अगर किसी छात्र के पंजीकृत डाटा में कोई गलती है तो वह वेरिफिकेशन के दौरान उसे ठीक करवा सकता है। नेशनल कॉलेज के ऑनलाइन इंचार्ज विवेक गोयल ने कहा कि पंजीकरण की आखिरी तारीख से पहले ही सभी छात्र अपना पंजीकरण करवा लें। छात्र छुट्टी के दिन भी आकर दाखिले के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण करवाते समय गलतियां हो रही हैं। जिससे छात्र व कॉलेज स्टाफ दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र कॉलेजों में लगे हुए हेल्प डेस्क से पंजीकरण करवाएं। ताकि फार्म में कम से कम गलतियां हों।
विज्ञापन
अब तक कितनी सीटों पर कितने पंजीकरण
नेशनल कॉलेज में चल रहे अन्य कोर्सों में बीए ऑनर्स की 40 सीटों पर 7 पंजीकरण , बीकॉम की 240 सीटों पर 296 पंजीकरण, बीएससी नॉन मेडिकल की 240 सीटों पर 209 पंजीकरण, बीएससी मेडिकल की 160 सीटों पर 123 पंजीकरण, बीएससी कंप्यूटर साइंस की 80 सीटों पर 56 पंजीकरण हुए है। जबकि राजकीय कन्या महाविद्यालय के बीए कोर्स की 430 सीटों पर 562 पंजीकरण, बीकॉम की 160 सीटों पर 190 छात्रों ने पंजीकरण किया है।
21 जून से शुरू होने वाली पंजीकरण वेरिफिकेशन के लिए पांच सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। पंजीकृत छात्र कॉलेज में आकर अपने फॉर्म की वेरिफिकेशन करवाए और अगर उसमें कोई गलती हो तो उसे 29 जून तक वेरिफिकेशन के दौरान ठीक करवा सकता है।
- राम कुमार जागड़ा, प्रिंसिपल, नेशनल कॉलेज सिरसा।
सीडीएलयू कैंपस कॉलेज की कट आफ दो जुलाई को
नए सत्र के शुरू हुए एडमिशन के चलते यूनिवर्सिटी कैंपस कॉलेज में दाखिले को लेकर छात्रों की रुचि कम देखने को मिल रही है। कैंपस कॉलेज की 280 सीटों पर 48 छात्रों ने ही पंजीकरण किया है। यूनिवर्सिटी कैंपस कॉलेज में बीबीए हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में 40 सीटों पर 5 पंजीकरण, बी कॉम ऑनर्स की 60 सीटों पर 15 पंजीकरण, बी कॉम आनॅर्स टैक्स प्रोसिजर एेंड प्रेक्टिस की 60 सीटों पर 10 पंजीकरण, बीएससी टेक्सटाइल एेंड फैशन डिजाइन की 60 सीटों पर 9 छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। यूनिवर्सिटी कॉलेज की पंजीकरण प्रक्रिया ऑफलाइन होने के कारण छात्रों को कॉलेज में जाकर ही फॉर्म जमा करवाने होंगे। जिसकी पहली कट ऑफ दो जुलाई को लगेगी।