{"_id":"5c9f8b3bbdec2214720fb487","slug":"151553959739-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पलेसमेंट सैल के अंतर्गत साक्षात्कार का आयोजन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में पलेसमेंट सैल के अंतर्गत साक्षात्कार का आयोजन।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं ने रोजगार के लिए दिया साक्षात्कार
नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्लेसमेंट सैल के अंतर्गत साक्षात्कार का आयोजन
सिरसा। नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्लेसमेंट सैल के अंतर्गत इंचार्ज संदीप शर्मा के निर्देशन में साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य था कि महाविद्यालय से इस सत्र के दौरान उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए सुदृढ़ता प्रदान की जाए। यह उन्हें अपना अध्यापन जीवन प्रारंभ करने में काफी लाभदायक रहेगा। इस साक्षात्कार में सिरसा जिले के बहुत से महत्वपूर्ण और नामचीन विद्यालयों ने भाग लिया।
इस साक्षात्कार में महाविद्यालय के द्वितीय वर्ष एवं पूर्व के भी बहुत से छात्रों ने भाग लिया। साक्षात्कार की प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा जिसमें सामान्य ज्ञान, विषय ज्ञान एवं व्यवहारिक ज्ञान से संबंधित प्रश्न रखे गये। उसके उपरांत शिक्षण प्रदर्शन करवाया गया और अंतिम प्रक्रिया स्वरूप साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार में विषय और व्यक्तिगत विकास को विशेष महत्व दिया गया तथा शिक्षण में नवाचार को भी परखा गया। साक्षात्कार में भाग लेेने वाले विद्यार्थियों ने इसके बारे में बताया कि यह उनके लिए एक नया अनुभव था। जिसके उपरांत उनमें एक प्रकार का साक्षात्कार के प्रति आत्मविश्वास जागृत हुआ है। प्राचार्या डॉ. पूनम मिगलानी ने कहा कि हमारा उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का भविष्य भी उज्जवल बनाना है। इस अवसर पर सेल के सदस्य असिस्टेंट प्रो. कविता शर्मा, कपिल कुमार सैनी, कुसुमलता ने अपनी अहम भूमिका अदा की।
फोटो09