फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   एडीसी ने किया ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन परियोजना का उद्घाटन

एडीसी ने किया ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन परियोजना का उद्घाटन

Wed, 06 Jun 2018 12:39 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
एडीसी ने किया ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन परियोजना का उद्घाटन
डीसी ने किया ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन परियोजना का उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ओढ़ा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के गांव रत्ताखेड़ा में अतिरिक्त उपायुक्त डा. मुनीश नापागल ने ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन परियोजना का उद्घाटन किया। परियोजना पर 15 लाख की राशि खर्च हुई है। राज्य परियोजना समन्वयक आरके मेहता व मुख्यमंत्री की सुशासन सहायिका प्रियंका सिन्हा भी उपस्थित थे। डॉ. नागपाल ने प्लांट के प्रांगण में त्रिवेणी (बड़, पीपल व नीम) का भी पौधरोपण किया। डॉ. नागपाल ने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन परियोजना के तहत प्रदेश भर में 1360 ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन प्लांट लगाए जाएंगे, जिनमें से 800 से अधिक बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 1360 कचरा प्रबंधन प्लांटों पर लगभग 3.20 करोड़ की राशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना को मूर्त रुप देने पर लगभग 15 से 40 लाख की राशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे प्रदेश के प्रत्येक गांव में इस प्रकार के प्लांट लगाए जाएंगे। डा. नागपाल ने कहा कि इस प्लांट में चार पोंड बनाए गए हैं और गांव में बनी 700 फुट नालियों को इन पोंड से जोड़ा गया है। इन नालियों से गांव का बरसाती पानी, घरों में उपयोग होने वाला पानी इन नालियों के माध्यम से पोंड में पहुंचेगा। इसके उपरांत इस पानी को रिसाइकिल करके साफ किया जाएगा तथा इसका उपयोग खेती में किया जाएगा। इस परियोजना से जहां पानी की बचत होगी। यह योजना गांव को स्वच्छ रखेगी और पर्यावरण को शुद्ध रखने में लाभदायक होगी और सामाजिक ताने बाने को मजबूत रखने में भी कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस प्लांट के साथ ही कचरा शेड भी बनाया गया है। जहां पर गांव का कचरा, टूटी-फूटी प्लास्टिक व कांच बोतल डाला जा सकेगा, जिसे बाद में नजदीकी रिसाइकिल प्लांट में भेजा जाएगा और रिसाइकिल कर उन्हें पुन: प्रयोग में लाया जा सकता है। इससे गांव स्वच्छ रहेगा और बीमारियों से बचाव किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed