{"_id":"5946c7ec4f1c1b89778b4812","slug":"151497810924-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यादेश की प्रतियां जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यादेश की प्रतियां जलाई
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी वर्करों ने सरकार के खिलाफ जताया रोष
आंगनबाड़ी वर्करों ने सरकार के खिलाफ जताया रोष, अध्यादेश की प्रतियां जलाईं
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स, सर्व कर्मचारी संघ और सीटू के कार्यकर्ताओं ने रविवार को देवीलाल पार्क में रोष सभा आयोजित की। रोष सभा के बाद कर्मचारियों ने भूमणशाह चौक पर सरकार की ओर से जारी किए अध्यादेश की प्रतियां जलाईं। इस दौरान वर्करों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रही संघ की जिला सचिव बीरो रानी ने कहा कि एक तो सरकार ने उनके बजट में कटौती कर उन पर कुठाराघात किया है वहीं दूसरी ओर बच्चों का सर्वे करवाकर इस परियोजना को बंद करवाना चाहती है। उन्होंने बताया कि डायरेक्टर ने 14 जून को पत्र भेजकर कर्मचारियों के किसी भी धरना प्रदर्शन में भाग लेेने पर रोक लगा दी है, जोकि उनके अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को कर्मचारी वर्ग बर्दाश्त नहीं करेगा और इसका जोरदार विरोध किया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ के सचिव सोहन सिंह रंधावा ने कर्मचारियों से आह्वान किया की वे एकजुट होकर सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करें और सरकार द्वारा विभागों के किए जा रहे निजीकरण को किसी भी हाल में सफल न होने दें। सीटू के सचिव विजय ढुकड़ा ने कहा कि उनका संघ सरकार द्वारा सुनाए गए फरमान की कड़ी निंदा करता है। इस मौके पर ऐलनाबाद ब्लॉक प्रधान प्रमिला, सीता रानी, डबवाली से वीरपाल कौर, गीतांजली, ऐलनाबाद से लाजवंती, शकुंतला देवी, शांति देवी, पुष्पा रानी, रानियां से सुमित्रा देवी, सर्व कर्मचारी संघ से सचिव सोहन सिंह रंधावा, फायर ब्रिगेेड से प्रधान रणबीर फगड़िया, कृष्ण लाल मीणा, ऐलनाबाद ब्लॉक सचिव राजेश भाकर व प्रधान लक्ष्मणदास उपस्थित रहे।
फोटो :20- सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स, सर्व कर्मचारी संघ व सीटू के कार्यकर्ता।