फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मांगों को लेकर गरजे बिजली कर्मचारी

मांगों को लेकर गरजे बिजली कर्मचारी

Thu, 15 Jun 2017 11:12 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर गरजे बिजली कर्मचारी
मांगों को लेकर गरजे बिजली कर्मचारी
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन यूनियन सिरसा यूनिट के कच्चे और पक्के कर्मचारियों ने समान काम समान वेतन का निर्णय लागू न होने के विरोध में वीरवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता को प्रधान सचिव हरियाणा के नाम ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन से पूर्व कर्मचारी बिजलीघर में एकत्रित हुए।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता अविनाश कंबोज और करणी सिंह भाटी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के समान काम समान वेतन के फैसले को आए हुए एक साल हो चुका है, लेकिन हरियाणा सरकार ने इसे अभी तक लागू नहीं किया है। यूनियन सरकार से मांग करती है कि इस फैसले को शीघ्र लागू किया जाए। भर्ती ठेकेदार के माध्यम से न करवाकर सरकार पक्की भर्ती करें। काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, कच्चे और पक्के कर्मियों को टीएंडपी उपलब्ध करवाई जाए तथा कच्चे कर्मियों को वर्दी और मेडिकल भत्ता दिया जाए। इसके साथ नियमित कर्मचारियों की तरह छुट्टियां भी दी जाएं। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों का डिंग मैनपावर में पिछले साल का ईपीएफ का पैसा मिलना था उसे नहीं दिया जा रहा। अब संध्या ग्रुप द्वारा फरवरी माह से अब तक का ईपीएफ और ईएसआई का पैसा जमा नहीं करवाया गया। धरने को प्रेम शर्मा, राजेश भाकर, राकेश कुमार, विजय मजोकां, सुमेरचंद, सुखदेव सिंह, शिवकुमार, हरि किशन कंबोज, सुभाष चंद्र, लखबीर सिंह, विनोद कुमार, जगतार सिंह, शिवकुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार, बहादुर सिंह, छिंद्रपाल, सुरेंद्र कुमार, करण सिंह सोनी, रमेश कुमार, अशोक कुमार ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


फोटो:21:- सिरसा में वीरवार को बिजली निगम कार्यालय के गेट पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी।
फोटो:22:- सिरसा में वीरवार को कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाने की मांग को लेकर कार्यकारी अभियंता को प्रधान सचिव हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed