फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   150 people of Dhani Teja Singh fell ill after drinking contaminated water, protested by blocking the road

दूषित पानी पीने से ढाणी तेजा सिंह के 150 लोग बीमार, रोड जाम कर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
150 people of Dhani Teja Singh fell ill after drinking contaminated water, protested by blocking the road
पेयजल परेशानी के चलते एकत्रित हुए ढाणीवासी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में पेयजल समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सुबह सात बजे ही नागरिक अस्पताल के पास स्थित ढाणी तेजा सिंह वासियों ने मिनी बाईपास रोड जाम कर दी। लोगों ने कहा कि दूषित पानी की सप्लाई के कारण ढाणी में स्थित हर घर में बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग उल्टी, दस्त, बुखार और अन्य बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा अन्य कई कॉलोनियों में भी पेयजल संकट है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से दूषित पानी की सप्लाई होने पर ढाणी तेजा सिंह की महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने सुबह सात बजे ही मिनी बाईपास रोड जाम कर दी। महिलाएं रोड पर दरी बिछाकर बैठ गईं। सीमा, पूजा, सरोज, रेनू, अनीता ने कहा कि उनकी ढाणी में रहने वाले 150 से अधिक दूषित पानी की सप्लाई के कारण उल्टी, दस्त, बुखार से ग्रसित हो चुके हैं। वे पहले भी कई बार अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इससे परेशान होकर उन्हें रोड जाम करनी पड़ी। मामले की जानकारी मिलने के बाद जन स्वास्थ्य के जेई रोहताश कुमार मौके पर पहुंचे और उनकी समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन ढाणी वासी काम शुरू होने के बाद ही रोड से हटने की बात कहकर जिद्द पर अड़ गए और धरने पर बैठे रहे। इसके बाद जेई ने वहां पर सीवरेज लाइन साफ करवाने के लिए मशीनें बुलवा काम शुरू कर दिया। इसके बाद ढाणी वासी रोड से हट गए और आवाजाही शुरू कर दी। इस दौरान जेजे कॉलोनी चौकी पुलिस कर्मी भी मौके पर तैनात रहे।
विज्ञापन

स्थिति सामान्य होने में लग सकते हैं दो दिन और
दूसरी तरफ शहर में पानी की समस्या का समाधान होने में अभी दो दिन का समय लगना तय है। शहर के चत्तरगढ़ पट्टी स्थित जलघर और लघु सचिवालय स्थित जलघर में बीते दो दिनों से पानी खत्म हैं और डिग्गियां सूखी हुई हैं। इसके कारण शहर में प्राप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। अधिकारियों का कहना है नहरों में पानी आने के बाद डिग्गियों को भरा जाएगा। इसके बाद ही शहर में निरंतर पानी की सप्लाई शुरू हो पाएगी। हालांकि शहर में लगे करीब 118 ट्यूबवेलों के सहारे अलग-अलग कॉलोनियों में पानी की सप्लाई दी जा रही है, लेकिन कॉलोनियों में पर्याप्त मात्रा में पानी न पहुंचने के कारण लोगों को इस समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। बता दे कि नहरों में अब पानी पूरी मात्रा में नहीं आया है। ऐसे में वीरवार तक जलघरों की डिग्गियां भरने के बाद पानी की सप्लाई शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजा सिंह ढाणी वासियों की ओर से सीवरेज जान होने और पानी की समस्या को लेकर पहले शिकायत नहीं दी गई थी। रोड जाम की जाने के बाद उन्हें मामले की जानकारी मिली है। ऐसे में उन्होंने अब सीवरेज लाइन खुलवाने का काम शुरू कर दिया है। - रोहताश कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed