{"_id":"60ad36728ebc3e719e5fa672","slug":"15-deaths-from-corona-in-one-day-sirsa-news-rtk61004009","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहली बार 24 घंटे में कोरोना से 15 की हुई मौत, 362 पर पहुंचा मृतकों का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहली बार 24 घंटे में कोरोना से 15 की हुई मौत, 362 पर पहुंचा मृतकों का आंकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के कारण पहली बार एक साथ 15 मरीजों की मौत हुई है। वहीं ब्लैक फंगस से भी जिले में एक की मौत हुई है। जिले में अब तक 362 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मरने वालों में सात मरीज केवल सिरसा शहर के ही है जबकि छह मरीज ग्रामीण क्षेत्रों के है। डेथ रेट में सुधार न होने के कारण मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वहीं रिकवरी रेट में पहले के मुकाबले काफी सुधार हुआ है।
जिले में इससे पहले 15 मई को कोरोना संक्रमित 13 मरीजों की मौत हुई थी लेकिन अब आंकड़ा उससे भी अधिक हो गया है। मंगलवार को 208 मरीज संक्रमित पाए गए है और 435 मरीज स्वस्थ हुए है। डेथ रेट में सुधार न होने के कारण जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की परेशानी पहले के मुकाबले अधिक बढ़ गई है। जिले में रिकवरी रेट अब 88.46 फीसदी है और डेथ रेट 1.34 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 353630 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। इनमें से 26933 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब 2745 मरीज सक्रिय है। इनमें से 287 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। 122 मरीज सरकारी अस्पतालों में और 165 मरीज प्राइवेट अस्पतालों में दाखिल है। इनमें से 23 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिले में 1979 मरीज होम आइसोलेट है। जिले में अब तक 23826 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।
मंगलवार को कुल 15 मरीजों की मौत हुई है इनमें से शहरी क्षेत्र के कुल सात मरीज है। मंगलवार को झिड़ी का 67 वर्षीय व्यक्ति, कल्याण नगर की 60 वर्षीय महिला, मेला ग्राउंड की 60 वर्षीय महिला, लंबी की 60 वर्षीय महिला, खन्ना कॉलोनी का 55 वर्षीय व्यक्ति, सिरसा का 70 वर्षीय बुजुर्ग, अलीकां का 55 वर्षीय व्यक्ति, सिरसा की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, रानियां की 40 वर्षीय महिला, चौटाला का 63 वर्षीय व्यक्ति, मुन्नावाली का 55 वर्षीय व्यक्ति, चत्तरगढ़पट्टी का 74 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, संतनगर का 42 वर्षीय व्यक्ति, डबवाली की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सिरसा की 60 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। मंगलवार को सिरसा में 60, डबवाली में 10, ऐलनाबाद में 17, कालांवाली में 5, ओढां में 19, नाथूसरी चोपटा में 29, माधोसिघाना में 20, रानियां में 09, चोटाला में 25, बडागुढ़ा में 14 सहित कुल 209 मरीज संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन
मंगलवार को ब्लैक फंगस के तीन मरीज मिले है जबकि जमाल के 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल था। जिले में अब तक कुल 51 ब्लैक फंगस के मरीज मिल चुके है। इनमें से 40 मरीज सिरसा जिले के है और 11 अन्य जिलों के रहने वाले है। जिले में अब तक कुल 10 मरीजों की ब्लैक फंगस से मौत हो चुकी है। इनमें से एक मरीज फतेहाबाद का था। ब्लैक फंगस के मरीजों की दवाई न होने के कारण मरीजों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को महंगे दामों पर दवाइयां उपलब्ध हो रही है और इलाज केवल निजी अस्पतालों में चल रहा है।
जिले में मंगलवार को कोरोना से 15 की मौत हुई है और 208 मरीज संक्रमित पाए है। कोरोना संक्रमित मरीज जल्द ही रिकवरी कर रहे हैं। मंगलवार को 435 मरीज स्वस्थ हुए है। ब्लैक फंगस के मरीजों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जा रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों का इलाज करने के लिए तैयारी की जा रही है। -डॉ. मनीष बांसल, सीएमओ, सिरसा।