फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बिजली मीटरों का गोरखधंधा, इलेक्ट्रिक स्टोर संचालक किया गिरफ्तार

बिजली मीटरों का गोरखधंधा, इलेक्ट्रिक स्टोर संचालक किया गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2017 07:15 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
बिजली मीटरों का गोरखधंधा, इलेक्ट्रिक स्टोर संचालक किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
विद्युत निगम की ओर से निर्धारित बिजली के मीटर को अधिक कीमत पर बेचकर उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालने वाले इलेक्ट्रिक स्टोर संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जमानत दे दी है। इस मामले में सुभाष चौक स्थित गुरु नानक इलेक्ट्रिक स्टोर के संचालक के खिलाफ विद्युत निगम की ओर से धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया था। आरोप है कि वहां लगभग 658 रुपये कीमत के बिजली मीटर उपभोक्ताओं को 1000 से 1500 रुपये में बेचे जा रहे थे।
विद्युत निगम की ओर से उपभोक्ताओं को बाजार से बिजली के मीटर खरीदने की छूट दी गई है। इसके साथ ही विद्युत निगम ने बिजली के मीटरों की कीमत भी तय की है। इससे अधिक राशि पर मीटरों की बिक्री नहीं की जा सकती, लेकिन विद्युत निगम के स्टोर में मीटर न होने के कारण उपभोक्ताओं को बाजार से ही मीटर खरीदने पर विवश होना पड़ रहा था। दुकानदारों द्वारा तय कीमत से ज्यादा दाम वसूले जा रहे थे और बिल कम राशि का ही दिया जा रहा था। इस मामले का खुलासा होने पर विद्युत निगम के एसडीओ रिपुदमन सिंह चावला की ओर से थाना शहर में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुभाष चौक स्थित गुरु नानक इलेक्ट्रिक के खिलाफ भादंसं की धारा 420, 120बी के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने गुरु नानक इलेक्ट्रिक स्टोर के संचालक ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से से जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि बीस जून को इस मामले में एक स्टिंग आपरेशन किया गया। जिसके तहत गुरुनानक इलेक्ट्रिक से दो मीटरों की खरीद की गई। दुकानदार ने 658 रुपये कीमत के दो मीटरों के 2200 रुपये वसूले। जब 2200 रुपये के बिल की मांग की गई तब बताया गया कि यदि पूरी राशि के बिल दिए जाएंगे तो विद्युत निगम की लैब में उन्हें पास नहीं किया जाएगा। उपभोक्ता से 2200 रुपये लेकर 1316 रुपये का बिल थमा दिया गया। पूरे मामले की ऑडियो और वीडियो रिकार्डिंग कर जब निगम अधिकारियों के समक्ष रखी गई, तब निगम हरकत में आया और दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
बिजली मीटरों का गोरखधंधा, इलेक्ट्रिक स्टोर संचालक किया गिरफ्तार
बिजली मीटर के सरकारी रेट से अधिक दाम वसूलने पर मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed