{"_id":"5935ad874f1c1b09518b45d4","slug":"149669006919-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीसी ने गांव झुट्ठीखेड़ा में किया ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन परियोजना का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीसी ने गांव झुट्ठीखेड़ा में किया ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन परियोजना का उद्घाटन
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण सिरसा के सौजन्य से जिले के गांव झुट्ठीखेड़ा में बनाए गए ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन परियोजना का उद्घाटन अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने किया। साथ ही उन्होंने त्रिवेणी लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस और स्वच्छता दिवस का शुभारंभ किया।
तोमर ने ग्रामीणों से कहा कि आपका गांव आदर्श और मॉडल बनाया गया है। आदर्श गांव में सफाई, खुले में शौचमुक्त, नशामुक्त व अपराध से मुक्त होना चाहिए। उन्होंने इस दौरान लोगों को महात्मा गांधी के आदर्श जीवन का परिचय दिया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि हमारे समाज में फैल रही बुराइयां दहेज प्रथा, बाल विवाह, पर्दा प्रथा आदि फैली हुई है। उसको समाप्त करने के लिए एकजुट होकर इन बुराइयों का डट कर विरोध करें। हमारा देश पुरुष प्रदान देश है तथा हमारी महिलाओं को हर तरह का पूर्ण व स्वतंत्र अधिकार है।
तोमर ने कहा कि ठोस एक तरल कचरा प्रबंधन की जो शुरुआत हुई है वह एक बहुत बड़ी मिसाल है। झुट्ठीखेड़ा गांव खंड डबवाली का पहला ऐसा गांव है, जिसमें यह प्लांट लगा है। उन्होंने कहा कि जोहड़ में गंदा पानी इकट्ठा होगा। वह साफ होकर खेती के लिए तथा पशुओं को पिलाने के लिए प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि गलियों में गंदा पानी इकट्ठा नहीं होता तो मक्खी मच्छर पैदा नहीं होंगे जिससे अनेक प्रकार की बीमारियों को रोका जा सकेगा। सफाई अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि आपके गांव में दो रिक्शा दी गई है जो हर गली मोहल्ले से कचरा इकट्ठा करेंगी और वह कचरा प्लांट में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
आदर्श गांव है झुट्ठीखेडा, सभी बच्चे जाते है स्कूल, कोई बिजली बिल बकाया नहीं,
सरपंच ममता सहारण ने कहा कि गांव के सभी बच्चे स्कूल जाते हैं, गांव में बाल मजदूरी नहीं है, बिजली का कोई बकाया बिल नहीं है। गांव का कोई व्यक्ति नशा नहीं करता, इस गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्दा प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने की सर्वप्रथम महिला सरपंच ने ही शुुरुआत की।
इस मौके पर एसडीओ पंचायती राज मुंशीराम जाखड़, सुखविंद्र सिंह, संदीप सहारण, कालूराम जेई, बिमला देवी, विद्या देवी, मास्टर मनीराम, मास्टर चरणजीत, सुक्खा सिंह, पालाराम, मेनपाल सिहाग आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
झुट्ठीखेड़ा में किया ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन परियोजना का उद्घाटन
- आदर्श गांव है झुट्ठीखेडा, सभ्ी बच्चे जाते है स्कूल, कोई बिजली बिल बकाया नहीं,
- कोई व्यक्ति नहीं करता किसी भी प्रकार का नशा, गांव में कोई बाज मजदूर नहीं
फोटो:05एसआईआरपी24:सिरसा के गांव गांव है झुट्ठीखेडा में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर का स्वागत करती सरंपच।
फोटो:05एसआईआरपी25:सिरसा के गांव गांव है झुट्ठीखेडा में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन परियोजना का उद्घाटन अवसर पर मौजूद मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर और अन्य।
फोटो:05एसआईआरपी26सिरसा के गांव गांव है झुट्ठीखेडा में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन परियोजना का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त अजय सिंह तोमर।