फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   147 students will show talent in Science, Mathematics and Environment Exhibition

Sirsa News: विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी में 147 विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
147 students will show talent in Science, Mathematics and Environment Exhibition
ब्लॉक स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी में गणित मॉडल को समझाती छात्रा। फाइल फोटो - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन 16 व 17 दिसंबर को किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में जिले भर से 147 विद्यार्थी अपने-अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। प्रदर्शनी में विजेता विद्यार्थी स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जवाहर लाल नेहरू प्रदर्शनी में जिले के सात खंडों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। प्रत्येक खंड से 21 विद्यार्थी अपने मॉडल लेकर प्रदर्शनी में पहुंचेंगे। विद्यार्थियों में विज्ञान, गणित और पर्यावरण के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई जा रही है। जिला स्तरीय प्रदर्शनी का नोडल अधिकारी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य जसबीर कौर को बनाया गया है।
विज्ञापन

इन विषय व उप विषयों पर आधारित होंगे मॉडल
मुख्य विषय : प्रौद्योगिकी और खिलौने
उप विषय: सूचना और संचार प्रौद्योगिकी में उन्नति
- पर्यावरण अनुकूल सामग्री
- स्वास्थ्य और स्वच्छता
- परिवहन और नवाचार
- पर्यावरण संबंधी चिंताएं
- वर्तमान नवाचार के साथ ऐतिहासिक विकास
- हमारे लिए गणित
पहली बार नकद राशि देकर किया जाएगा सम्मानित
प्रदर्शनी के दौरान पहली बार विजेता विद्यार्थियों को नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 2500 रुपये, द्वितीय स्थान वाले को 2000 रुपये और तीसरा स्थान लेने वाले विद्यार्थी को 1500 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ऐसी प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और जोश भरती हैं। साथ ही विद्यार्थियों में बहुत कुछ नया सीखने को मिलता है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को बढ़ चढ़कर गतिविधियों भाग लेना चाहिए। - संतकुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।

जिला स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित व पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन 16 व 17 दिसंबर को किया जाएगा। इसमें जिले से 147 विद्यार्थी अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे। -डॉ. मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed