{"_id":"5b86fbd742c79246361b1f0f","slug":"141535572951-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान्यता को लेकर बीपीएड और डीपीएड के छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार करके एडम ब्लाक में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान्यता को लेकर बीपीएड और डीपीएड के छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार करके एडम ब्लाक में किया प्रदर्शन
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मान्यता के लिए बीपीएड और डीपीएड के छात्रों ने किया प्रदर्शन
सिरसा। सीडीएलयू में बुधवार को बीपीएड और डीपीएड कोर्स की मान्यता के लिए छात्रों ने एडम ब्लाक में प्रदर्शन किया। हालांकि छात्रों का प्रदर्शन शांतिमय रहा। छात्रों को समझाने के लिए कार्यकारी रजिस्ट्रार राजकुमार सिवाच भी आए, लेकिन छात्रों ने उनकी बात नहीं मानी। इस दौरान बीपीएड और डीपीएड के छात्रों ने कक्षाओं और ग्राउंड का बहिष्कार किया।
छात्र जगसीर मान, अनिल कसवां, संजय, गुरपिंदर, जगदीप, नवीन, राजपाल, रेखा, रानी, पुष्पा, शंकुतला, रवीना, सरोज, सुमन ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय एनसीटीई से मान्यता नहीं लेकर आता। तब तक वे एडम ब्लाक में शांतिमय तरीके से प्रदर्शन करेंगे। छात्रों का कहना है कि जब तक सीडीएलयू एनसीटीई से मान्यता नहीं लेकर आता, तब तक वे धरना देंगे। छात्रों ने मान्यता को लेकर बीते दिन मंगलवार भी वीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया था। बता दे कि फिजिकल विभाग के बीपीएड और डीपीएड कोर्स वर्ष 2007 में शुरू हुआ था। लेकिन मान्यता नहीं मिली। पिछले वर्ष सीडीएलयू ने मान्तया के लिए आवेदन किया। लेकिन एनसीटीई ने मान्यता नहीं दी। इसके विरोध में बीते दिन मंगलवार को छात्र वीसी कार्यालय का घेराव करने के लिए पहुंचे। वीसी विजय कायत ने बीपीएड और डीपीएड कोर्स की मान्यता के लिए कमेटी का गठन किया गया। रजिस्ट्रार और चेयरपर्सन के साथ दो स्टूडेंट्स 6 व सात सिंतबर को एनसीटीई जाएंगे। लेकिन छात्रों ने कहा कि 6 व 7 सितंबर तक फिजिकल विभाग के बीपीएड और डीपीएड के छात्र न तो ग्राउंड में प्रेक्टिस करेंगे और न ही कक्षाएं अटेंड करेंगे।