फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित हुआ खैरेकां क्लब

ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित हुआ खैरेकां क्लब

Wed, 06 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित हुआ खैरेकां क्लब
ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित हुआ खैरेकां क्लब
विज्ञापन

अमह उजाला ब्यूरो
सिरसा।
नेहरू युवा केंद्र सिरसा की ओर से युवा क्लब लक्ष्य 2020 खैरेकां को ब्लॉक स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार दिया गया है। खैरेकां क्लब को यह सम्मान नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय में युवा समन्वयक नरेंद्र यादव ने दिया है। खैरैकां क्लब के पूर्व प्रधान लवप्रीत खैरेकां ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रत्येक वर्ष खंड स्तर पर दो क्लबों को इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है। इस बार खैरेकां क्लब पुरस्कृत हुआ है। खैरेकां क्लब ने समाज हित में अधिक से अधिक कार्य किए और कार्यों सें संबंधित लेखा-जोखा नेहरू युवा केंद्र में दिया। इन कार्यों का गहनता से अध्ययन करने के बाद नेहरू युवा केंद्र ने खैरेकां क्लब को यह पुरस्कार दिया है। क्लब के संस्थापक सदस्य सुशील बिश्नोई ने बताया कि अब खैरेकां क्लब और अधिक समाज हित के कार्य करेगा, ताकि क्लब जिला स्तर पर भी यह पुरस्कार प्राप्त कर पाए। क्लब की ओर से 15 जून से 31 जुलाई तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर सुशील बिश्नोई, मास्टर संदीप सैनी, लवप्रीत खैरेकां, सुभाष भाटिया, नवजोत रंधावा, संदीप बलजोत, विनोद कंबोज, हरदीप बलजोत, राजेश बलजोत, बलविंद्र कंबोज, हरदीप भाटिया, मखन लाल नरसोत, अजय रांधाव, संदीप गोदारा भी मौजूद रहे।

क्लब ने 50 से अधिक पौधे किए रोपित
गांव खैरेकां में नेहरू युवा केंद्र सिरसा के तत्वावधान में पर्यावरण दिवस मनाया गया। खैरेकां क्लब के पूर्व प्रधान लवप्रीत खैरेकां ने बताया कि गांव के सरपंच निशांत जोसन ने इसकी अध्यक्षता की। गांव के सरकारी स्कूल व फुटपाथ पर 50 से ज्यादा पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर स्वर्णपरी संस्था की चेयरपर्सन सुमन शर्मा व जिला मुख्य महिला संरक्षण अधिकारी पुनीता रानी ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की, जबकि भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष बलदेव राज विशेष रूप से मौजूद रहे। बलदेवराज व पुनीता रानी की ओर से दिए गए पौधों को खैरेकां क्लब ने सरकारी स्कूल व फुटपाथ पर रोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed