{"_id":"5b098b924f1c1ba16e8b4bf2","slug":"141527352210-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समान से बरसे अंगारे,पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समान से बरसे अंगारे,पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार
Updated Sat, 26 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमान से बरसे अंगारे,पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार
सिरसा। मई माह के अंतिम दिनों में गर्मी रोज अपना रिकार्ड तोड़ रही है। शनिवार को प्रचंड गर्मी व चिलचिलाती धूप के चलते आसमान से आग बरसी। सुबह आठ बजे के बाद ही धूप ने अपनी तपिश दिखानी शुरू कर दी। दोपहर में तो तेज लू शरीर को झुलसा रही थी। जिससे लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। तेज गर्मी व लू की वजह से पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। गर्मी के प्रचंड रूप से जनजीवन काफी हद तक प्रभावित रहा। इसका असर स्थानीय बाजारों पर पड़ा, जहां ग्राहक कम दिखे इसके चलते दुकानदार परेशान रहे। दोपहर में तो आसमान से मानो अंगारे ही बरस रहे हैं। धूप की वजह से दिन में आंख तक नहीं ठहर रही है। इस तरह की स्थिति में लोग तेजी से हीट स्ट्रोक की चपेट में भी आ सकते हैं। जिससे डायरिया, उल्टी, दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ सकती है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से राहत संभव नहीं है। अभी तापमान में और वृद्धि दर्ज की जाएगी। लू के साथ लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा।
बाजार में पसरा सन्नाटा
---------------------
शनिवार को सुबह से ही शहरवासियों को जबरदस्त तपिश का सामना करना पड़ा। दोपहर में गर्म हवाओं के सामने शरीर झुलसता नजर आया। इसकी वजह से लोग बाहर नहीं निकले और सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लोगों ने दोपहर में घरों व दुकानों में ही बने रहने में भलाई समझी। जो निकले भी वह गर्म हवाओं से बचने की पूरी तैयारियों के साथ निकले। बावजूद इसके, सूरज से बरस रहे अंगारों ने बेहाल कर दिया। गर्मी से राहत के लिए कोल्ड ड्रिंक, शिकंजी की दुकानों पर भीड़ बढने लगी है।
एक सप्ताह में ऐसे बड़ा पारा
-----------------------------------
दिन अधिक्तम न्यूनतम तापमान
20 मई 41 25 डिग्री
21 मई 42 23 डिग्री
22 मई 44 26 डिग्री
23 मई 43 26 डिग्री
24 मई 43 24 डिग्री
25 मई 44 25 डिग्री
26 मई 45 27 डिग्री
गर्मी से बचने के उपाय
-------------------
गर्मी में अधिक शुष्कता के कारण शरीर में जल की मात्रा कम हो जाती है। इसकी पूर्ति के लिए बार-बार पानी पीना चाहिए।
धनिए को पानी में भिगो लें फिर उसे अच्छी तरह मसल लें और छानकर उसमें थोड़ी सी शकर मिला लें। इसे पीने से गर्मियों में राहत मिलती है।
इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोलकर कपड़े से छान लें। इस पानी में शक्कर मिलाकर पीने से गर्मी में राहत मिलती है।
इस मौसम में दही, मौसमी ताजे फल जैसे संतरा, पपीता, स्ट्रॉबेरी, ग्रेप का जूस ज्यादा से ज्यादा पीये।
बेल का शरबत गर्मी के लिए बहुत उत्तम माना जाता है।
नीबू की शिकंजी गर्मी के लिए बहुत अच्छा पेय है।
फोटो नंबर तीन: