{"_id":"6631745421ae4516e70e5834","slug":"14-employees-retired-from-the-district-police-department-sirsa-news-c-128-1-slko1008-119094-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जिला पुलिस विभाग से 14 कर्मचारी सेवानिवृत, सम्मान में समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जिला पुलिस विभाग से 14 कर्मचारी सेवानिवृत, सम्मान में समारोह आयोजित
Wed, 01 May 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 01 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
सिरसा में विदाई कार्यक्रम में मौजूद पुलिस कर्मचारी और अधिकारी।
सिरसा। सेवानिवृत हुए पुलिस कर्मचारियों ने अपने जीवन के बहु मूल्य वर्ष पुलिस विभाग में बिताकर समाज सेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। पुलिस की नौकरी जन सेवा का बेहतरीन माध्यम है। उक्त विचार डीएसपी सुभाष चंद्र ने जिला पुलिस से मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए 14 पुलिसकर्मियों के सम्मान में कही।
पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। डीएसपी सुभाष चंद्र ने सेवानिवृत पुलिस कर्मियों से आह्वान किया कि जिस तरह उन्होंने पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य किया है। उसी तरह आगे के सामाजिक जीवन में भी अपने आप को कार्यशील रखें और समाज हित के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लें। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी के दौरान अक्सर पुलिस कर्मी घर से दूर रहते हैं विभिन्न परिस्थितियों में नौकरी करने का अवसर मिलता है और अपने परिवार को कम समय दे पाते हैं।
जिला पुलिस से सेवानिवृत्त हुए इंस्पेक्टर जग महेंद्र, सुंदर पाल, सब इंस्पेक्टर दलीप सिंह, जगदीश कुमार, सुभाष चंद्र, मोहनलाल, रघुवीर सिंह, ओम प्रकाश, राजेंद्र सिंह, बलराज सिंह, पालाराम, राजेंद्र सिंह तथा सब इंस्पेक्टर भागमल को डीएसपी सुभाष चंद्र ने जिला पुलिस की और से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया । जिला कल्याण निरीक्षक जोगेंद्र सिंह सहित अनेक पुलिसकर्मी व सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के परिवारजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
डबवाली पुलिस के एक इंस्पेक्टर व तीन ईएसआई सेवानिवृत्त
डबवाली। पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर भूषण कुमार, ईएसआई रामकुमार, ईएसआई रामेश्वर व ईएसआई राजेन्द्र सिंह मंगलवार को सेवानिवृत हुए। इनकी सेवानिवृत्ति पर विभाग की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सुमेर सिंह ने मोबाइल, सुटकेश, शॉल ओढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इंस्पेक्टर भूषण कुमार की पत्नी को महिला सहायक उप निरीक्षक उर्मिला और ईएसआई रामकुमार की पत्नी को सहायक उप निरीक्षक सरिता, ईएसआई रामेशवर की पत्नी को सिपाही गीता व ईएसआई राजेन्द्र सिंह की पत्नी को सिपाही सुखविंद्र कौर ने शाॅल व गिफ्ट देकर सम्मानित किया।
पुलिस अधीक्षक सुमेर सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी पुलिस अफसर अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए समाज की बुराइयों को दूर कर सकता है। पुलिस अफसर सदैव ड्यूटी पर होता है, वह कभी भी रिटायर नहीं होता। जवान को ट्रेनिंग के दौरान पुलिस विभाग से शिक्षा प्राप्त की है, वह सदा उसके साथ रहती है।
इस अवसर पर निरीक्षक सुजीत सिंह, उप निरीक्षक प्रगट सिंह, प्रवाचक मनोहर लाल, प्रभारी लेखा शाखा उप निरीक्षक प्रकाश, सेना लिपिक सहायक उप निरीक्षक शिवचरण, प्रभारी शिकायत शाखा सहायक उप निरीक्षक, प्रगट सिंह ,प्रभारी फीड बैक सैल सतपाल सिंह उपस्थित रहे।