फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   14 centers set up in the district for HTET, 10,068 candidates will take the exam

एचटेट के लिए जिले में बनाए 14 केंद्र, 10,068 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
14 centers set up in the district for HTET, 10,068 candidates will take the exam
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आगामी 18 व 19 दिसंबर को आयोजित होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के सफल व पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं। सभी केंद्रों में बायोमीट्रिक सिस्टम, मेटल डिटेक्टर, जैमर और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित करें और के साथ-साथ कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। नगराधीश गौरव गुप्ता बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 18 व 19 दिसंबर को ली जाने वाली एचटेट परीक्षा के मद्देनजर लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रों में परीक्षार्थी के प्रवेश के समय उसकी गहनता से जांच की जाए और फोटो व बायोमीट्रिक सिस्टम के माध्यम से उसकी पहचान सुनिश्चित करें ताकि फर्जी परीक्षार्थी न पहुंचे। केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रहे इसके लिए भी पुख्ता प्रबंध किए जाएं। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ जैमर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ड्यूटी के दौरान पूरे स्टाफ के पास परीक्षा केंद्रों के संचालकों द्वारा जारी फोटो व हस्ताक्षर युक्त पहचान पत्र जरूर हो और ड्यूटी के अलावा कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्र में मौजूद नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों में कमरों में दीवार घड़ी की व्यवस्था की जाए। परीक्षा समाप्ति के आधा घंटा पहले घंटी बजाएं ताकि परीक्षार्थियों को समय की जानकारी मिल सके। परीक्षा केंद्रों में महिला पुलिस की व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने कहा कि बोर्ड की हिदायतों के अनुसार महिला परीक्षार्थियों को मंगलसूत्र पहनने व बिंदिया लगाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 संबंधी निर्देशों का पालन करवाया जाए। इस बैठक में उप पुलिस अधीक्षक धर्मवीर, जिला शिक्षा अधिकारी संत कुमार, जिला मत्स्य अधिकारी जगदीश चंद्र सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों के संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा परीक्षा का शेड्यूल
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल तीन की परीक्षा 18 दिसंबर को दोपहर बाद 3 से शाम साढे़ 5 बजे, लेवल दो की परीक्षा 19 दिसंबर को सुबह 10 बजे से साढे़ 12 बजे तक तथा लेवल एक की परीक्षा दोपहर 3 से शाम साढ़े 5 बजे तक जिले में बनाए गए विभिन्न 14 केंद्रों पर आयोजित होगी। इन परीक्षा केंद्रों पर 10 हजार 68 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थी मोबाइल फोन व अन्य किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर नहीं जा सकते। परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के प्रवेश के दौरान वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed