फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   13 lakh taxes collected in a single day, people's problems increased due to server failure in the afternoon

Sirsa News: एक ही दिन में 13 लाख टैक्स जमा, दोपहर बाद सर्वर ठप होने से लोगों की बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
13 lakh taxes collected in a single day, people's problems increased due to server failure in the afternoon
सिरसा। प्रॉपर्टी टैक्स पर लगे ब्याज पर सरकार की ओर से 31 दिसंबर तक छूट दी गई है। जिसके चलते नगर परिषद में टैक्स जमा करवाने के लिए प्रॉपर्टी धारकों की भीड़ लगी रही। शुक्रवार दोपहर तक 13 लाख रुपये का टैक्स जमा हुआ है। दोपहर बाद सर्वर डाउन होने के कारण कर्मचारियों के साथ साथ टैक्स जमा करवाने आए लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई लोगों की प्रॉपर्टी आईडी में गलतियां होने के कारण उन्हें परेशान भी होना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के करीब 78 हजार प्रॉपर्टी धारक हैं। जिनमें से अभी 50 फीसदी प्रॉपर्टी धारकों ने ही टैक्स जमा करवाया है। दिसंबर माह में अब तक नगर परिषद के राजस्व में 72 लाख रुपये जमा हुए है। जबकि नवंबर माह में 18 लाख रुपये की राशि जमा हुई थी। शनिवार के बाद प्रॉपर्टी धारकों को ब्याज पर दी जा रही छूट का लाभ नहीं दिया जाएगा। जिसके कारण लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए नगर परिषद कार्यालय में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार दिनभर नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों की भीड़ लगी रही। दोपहर बाद सर्वर जवाब दे गया। जिसके कारण टैक्स जमा करने का कार्य नहीं किया जा सका। जिससे शहर के मोहंता मार्केट में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने आए शहर वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी आईडी में कई तरह की कमियां, अपडेट करने में आ रही परेशानी
प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए पहुंचने वाले लोगों की आईडी में कई तरह की त्रुटियां भी पाई जा रही हैं। हर रोज 50 से 60 प्रॉपर्टी धारकों की आईडी को अपडेट भी नगर परिषद की ओर से अपने स्तर पर किया जा रहा है। जिसमें किसी के नाम की प्रॉपर्टी किसी और व्यक्ति के नाम, नाम गलत होने, मकान नंबर गलत होने, प्लॉट बड़ा होने और प्लॉट छोटा होने व फोटो गलत अपलोड होने की शिकायत नगर परिषद कर्मचारियों के पास पहुंच रही है। जिसके कारण लोगों शिकायत लिखकर सही करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर माह में अब तक जमा हुआ 72 लाख रुपये का टैक्स
ब्याज पर छूट दिए जाने पर दिसंबर माह में अब तक 72 लाख रुपये का टैक्स जमा हुआ है। शुक्रवार को एक दिन में ही 13 लाख रुपये का नगर परिषद में टैक्स जमा हुआ है। हालांकि बीते दिन वीरवार को छुट्टी के चलते भी नगर परिषद की ओर से लोगों के टैक्स को जमा किया गया था। लेकिन अभी भी काफी संख्या में प्रॉपर्टी धारकों ने टैक्स जमा नहीं करवाया है। जिसको लेकर नगर परिषद भी लोगों को ब्याज पर छूट का लाभ उठाने की अपील करा रहा है।
सर्वर डाउन होने के कारण भी लाभार्थियों की सही नहीं हो पा रही आईडी
जिले में भी याशी कंपनी की ओर से सर्वे कर नई प्रॉपर्टी आईडी बनाई गई थी। आईडी में काफी कमियां होने के कारण लोगों को परेशानी का सभी सामना करना पड़ा है। हालांकि लोगों की प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को दूर करने के लिए कंपनी कर्मचारियों की ओर से शिविर लगाकर खानापूर्ति भी की गई थी। लेकिन अब टैक्स जमा करवाने के लिए पहुंचने वाले लाभार्थियों को आईडी गलत होने की जानकारी मिल रही है। प्लॉटों की रजिस्ट्री दूसरे के नाम होने के बाद भी पुराने मालिक के नाम प्रॉपर्टी दिखाई गई है।

शुक्रवार को 13 लाख रुपये का टैक्स प्रॉपर्टीधारकों की तरफ से जमा करवाया गया है। सर्वर डाउन होने के कारण इस तरह की परेशानी आ रही है। प्रॉपर्टी धारकों को 31 दिसंबर तक टैक्स पर लगे ब्याज पर छूट दी जा रही है। प्रॉपर्टीधारक शनिवार को भी कार्यालय में पहुंचकर टैक्स जमा करवा सकते है। प्रॉपर्टी आईडी में कमियों को भी दूर किया जा रहा है।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed