फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   13 dies from corona

जिले में कोरोना से 13 की मौत

Thu, 27 May 2021 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
13 dies from corona
जिले में कोरोना के केस पिछले कुछ दिनों से कम हो रहे हैं परंतु मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा। वीरवार को सिरसा में कोरोना से 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं 193 नए केस आए है। हालांकि वीरवार को 756 लोग ठीक होकर घरों को लौट चुके हैं। राहत की बात रही कि वीरवार को ब्लैक फंगस का नया मरीज नहीं मिला। जिले में अब कुल 53 ब्लैक फंगस के मरीज है।
विज्ञापन

सिरसा में वीरवार को कुल 13 लोगों की मौत हुई। मरने वालों में दस गांवों के है जबकि एक सिरसा का, एक डबवाली और एक ऐलनाबाद का रहने वाले हैं। मरने वालों में सात महिलाएं है। मृतकों में 72 वर्षीय महिला गांव लक्कड़ावाली, 50 वर्षीय पुरुष निवासी गोरीवाला, 49 वर्षीय पुरुष निवासी ओढां, 55 वर्षीय महिला निवासी कंवरपुरा, 70 वर्षीय पुरुष निवासी भारत नगर, 60 वर्षीय महिला निवासी कोटली, 70 वर्षीय महिला निवासी जगमालवाली, 62 वर्षीय महिला नौरंग चट्ठा, 52 वर्षीय पुरुष निवासी ऐलनाबाद और 35 वर्षीय युवती निवासी भंगू, 71 वर्षीय महिला निवासी मंडी डबवाली शामिल है। वहीं कोरोना के नए 193 मामलों में सिरसा के 51, डबवाली के 18, ऐलनाबाद के 20, कालांवाली के सात, ओढां के 13, चोपटा के 24, माधोसिंघाना के 13, रानियां के 17, चौटाला के 20, बडागुढ़ा के 10 केस है।
विज्ञापन

प्रभारी ने किया सिरसा का दौरा : स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों में ग्रामीणों के लिए बनाए आइसोलेशन सेंटरों की जांच के लिए नेशनल हेल्थ मिशन के अधिकारियों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में निरीक्षण किया। इसी कड़ी में नेशनल हेल्थ मिशन की सिरसा व फतेहाबाद जिला की जांच प्रभारी डॉ. निधि शर्मा वीरवार को जिले में गांवों में बने आइसोलेशन सेंटरों का निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने पनिहारी व फरवाईं कलां में बनाए आइसोलेशन सेंटरों का निरीक्षण किया। वहां मौजूद स्टॉफ सदस्यों से फीडबैक ली। इसके पश्चात उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. मनीष बांसल ने भेंट की और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सरकार की हरियाणा विलेजर्स जनरल हेल्थ चेकअप स्कीम के तहत जिले में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। डॉ. निधि शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed