फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   13 dies from corona

जिले में पहली बार कोरोना से एक साथ 13 की मौत, 28 वर्षीय युवक सहित गांवों के थे आठ मरीज

Sat, 15 May 2021 10:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
13 dies from corona
कोराना संक्रमण दूसरी लहर में ही कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। जिले में पहली बार एक साथ 13 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें 50 वर्ष से कम आयु के पांच मरीज है। इनमें 28 वर्षीय युवक सहित सात पुरुष और छह महिलाएं शामिल है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 274 पहुंच गया है। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब ट्रायज वार्ड के सभी मरीजों को सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट किया है। यहां पर मरीजों के लिए 37 बेड बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को एक साथ कोरोना संक्रमित 13 मरीजों की मौत हो गई जबकि 515 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए और 777 मरीज स्वस्थ भी हुए। कोरोना से मरने वालों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 13 मरीजों के साथ मरने के कारण स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता पहले से अधिक बढ़ गई है। जिले में अब तक कोरोना से 274 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 334447 लोगों के सैंपल लिए गए है। इनमें से 23643 मरीजों कोरोना संक्रमित पाए गए है और 456 के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में अब 5152 मरीज सक्रिय है। इनमें से 400 मरीज अस्पतालों में दाखिल है। इनमें से 113 मरीज सरकारी अस्पताल में तो 287 मरीज प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है। 16 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। 4192 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से मरने वाले आठ मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से : कोरोना संक्रमण से मरने वाले आठ मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से थे। इनमें से 28 वर्षीय युवक सहित सात परुष और छह महिलाएं थी। कोरोना से सिकंदरपुर के 28 वर्षीय युवक, पंजुआना की 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला, ऐलनाबाद की 88 वर्षीय बुजुर्ग महिला, रसूलपुर का 56 वर्षीय व्यक्ति, जगमालवाली का 72 वर्षीय बुजुर्ग, सिरसा का 48 वर्षीय व्यक्ति, सिरसा की 33 वर्षीय महिला, कागदाना का 52 वर्षीय व्यक्ति, सिरसा की 42 वर्षीय महिला, सिरसा का 64 वर्षीय व्यक्ति, कुम्हारियां की 54 वर्षीय महिला, मंगाला का 40 वर्षीय व्यक्ति, डिंग मंडी की 55 वर्षीय महिला सहित 13 की मौत हो गई है। जिले में अब तक कुल 274 मरीज कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं शनिवार को सिरसा में 255, डबवाली में 32, ऐलनाबाद में 40, कालांवाली में 12, ओढां में 13, नाथूसरी चोपटा में 43, माधोसिघाना में 22, रानियां में 40, चौटाला में 28, बडागुढ़ा में 30 सहित कुल 515 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट में किए ट्रायज वार्ड के मरीज : नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बनाए गए ट्रायज वार्ड के कोविड मरीजों को अब नागरिक अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट किया गया है। सर्जिकल वार्ड में अब 37 बेड बढ़ाए गए है। ट्रायज वार्ड में जगह कम होने के कारण मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा था। कई मरीजों का चारपाई पर ही इलाज किया जा रहा था। ट्रायज वार्ड में 15 बेडों की सुविधा थी। लेकिन मरीजों की संख्या अधिक बढ़ने के कारण एक बेड पर दो मरीजों का इलाज किया जा रहा था। जिसके पश्चात नागरिक अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित सर्जिकल वार्ड में सभी मरीजों को शिफ्ट कर दिया है।

ट्रायज वार्ड के सभी मरीजों को नागरिक अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में शिफ्ट किया गया है। मरीजों के लिए 37 बेड बढ़ाए गए हैं। जिसके मरीजों को सुविधा मिलेगी। इमरजेंसी वार्ड में कम जगह होने के कारण मरीजों का इलाज करने में परेशानी आ रही थी। सर्जिकल वार्ड में सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। -डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed