फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1.25 lakh rupees and jewelery stolen from teacher couple's house

Sirsa News: अध्यापक दंपती के घर से चोरी हुए सवा लाख रुपये और गहने

Sat, 02 Mar 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 02 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
1.25 lakh rupees and jewelery stolen from teacher couple's house
कालांवाली। जंगीर सिंह कॉलोनी में घर को ताला लगाकर ड्यूटी पर गए अध्यापक दंपती के घर में शनिवार दोपहर को चोरी हो गई। चोरों ने घर से सवा लाख रुपये और करीब 11 तोले सोने के गहने चोरी कर लिए। मकान में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जंगीर सिंह कॉलोनी में इनेलो के वरिष्ठ नेता बुध सिंह सुखचैन के बेटे मास्टर गुरतेज सिंह के घर से करीब 11 तोले सोने के जेवरात और करीबन सवा लाख रुपये नकदी चुराकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली के डीसीपी गुरदयाल सिंह, कालांवाली थाना प्रभारी ओमप्रकाश, सीआईए प्रभारी राजपाल सिंह और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके अलावा टीम ने घटनास्थल के आस-पास घरों व गलियों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में इनेलो के वरिष्ठ नेता बुध सिंह सुखचैन के बेटे मास्टर गुरतेज सिंह ने बताया कि वह गांव झोरड़रोही में स्थित राजकीय स्कूल में मुख्य शिक्षक के पद पर तैनात है। जबकि उनकी पत्नी गांव कुरंगावाली में हिंदी विषय की शिक्षक है। घर में वह दोनों पति-पत्नी ही रहते है, जबकि बाकी परिवार गांव सुखचैन में रहता है। उनके मकान के गली नंबर 10 और 8 में दो अलग-अलग गेट हैं। मकान का मुख्य गेट गली नंबर 10 में है। जबकि मकान के पीछे के खाली प्लॉट की चहारदीवारी करके दो गेट बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह रोजाना की तरह शनिवार सुबह मकान को ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए थे। दोपहर 3 बजे के करीब जब घर पहुंचे तो दरवाजा बाहर से नहीं खुला। उन्होंने साथ लगते हुए अपनी बहन के घर से अंदर झांका तो देखा कि गेट अंदर से बंद किया हुआ था। वहीं, मकान के अंदर के गेट का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला हुआ था। इसके बाद वह किसी तरह से अपने घर के अंदर दाखिल हुए और देखा कि घर के हर कमरे में सामान बिखरा हुआ था और अलमारियां खुली हुई थी। चोर घर से करीब 11 तोले सोने के आभूषण और करीब सवा लाख रुपये चोरी कर ले गए।
सीसीटीवी फुटेज में आता व जाता दिखाई देता व्यक्ति
घटना के बाद मकान के पीछे लगते एक अन्य मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो उसमें एक व्यक्ति हाथ में भीख मांगने वाला थैला लिए हुए घर में प्रवेश करता है। कुछ देर बाद दीवार में लकड़ी के माध्यम से नीचे उतरकर जाता साफ दिखाई दे रहा है।


दो दिन पूर्व एक साथ तीन घरों में हो चुकी चोरी की वारदात
शहर की पुरानी मंडी में पुलिस चौकी के नजदीक गली जंडवाली और गुरदत्त वाली में 29 फरवरी की रात को घर से करीब 40 तोले सोने के जेवरात और लगभग साढ़े 3 लाख रुपये चोरी हो चुके। इसके अलावा दो अन्य मकानों से भी नकदी व जेवरात चोरों ने चुराए थे। जिसकी जांच सीआईए और अन्य टीमें कर रही हैं। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा ले लिया है। चोरी की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-ताराचंद, सब इंस्पेक्टर, थाना कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed