फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   124 new cases from corona

सिरसा के बाद अब डबवाली अस्पताल में शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट का कार्य, पहुंची मशीन

Wed, 02 Jun 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
124 new cases from corona
कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन की किल्लत होने के बाद सरकार की ओर से अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का ऐलान किया गया था। जिसके पश्चात सिरसा के नागरिक अस्पताल में 1000 लीटर और डबवाली में 500 लीटर प्रति मिनट पैदा करने की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। सिरसा के नागरिक अस्पताल में अभी मशीन के लिए शेड तैयार करने का कार्य चल रहा है जबकि डबवाली में ऑक्सीजन प्लांट मशीन पहुंच गई है जिसके करीब 10 दिनों में इंस्टाल कर काम शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि अभी जिले में ऑक्सीजन की खपत भी पहले के मुकाबले बहुत कम हो चुकी है। जिले में अब हर दिन 400 सिलिंडर ऑक्सीजन की खपत हो रही है जबकि पहले यह आंकड़ा 800 सिलिंडर तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को जिले में पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई और 124 नए मरीज सामने आए है। कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 419 तक पहुंच गया है। जिले का रिकवरी रेट अब 93.12 फीसदी है जबकि डेथ रेट 1.47 पर ही अटका हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 369258 के सैंपल लिए गए है। इनमें से 28376 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब 1531 मरीज सक्रिय है। इनमें से 141 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 77 मरीज सरकारी और 64 मरीज प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती है। जिले में 881 मरीज होम आइसोलेट है। जिले में अब तक 26426 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

दस दिनों में शुरू होगा डबवाली अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट : डबवाली के नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट मशीन पहुंचने के बाद अब दस दिन के अंदर इसे इंस्टॉल कर काम शुरू किया जाएगा । वहीं जिला नागरिक अस्पताल प्रशासन की ओर से डबवाली अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। डबवाली अस्पताल में 50 बेड लगाए जाएंगे। इन सभी बेडों पर ऑक्सीजन सेंटर लाइन लगाई जाएगी। डबवाली अस्पताल में मरीजों का इलाज शुरू होने के बाद उसके आसपास के काफी संख्या के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले मरीज सिरसा नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पहुंचते हैं। जिसके कारण स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से डबवाली अस्पताल में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्लान बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा नागरिक अस्पताल में चल रहा शेड निर्माण का कार्य : सिरसा नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए अभी शेड लगाने का काम चल रहा है। नागरिक अस्पताल में 1000 लीटर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाना है। नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का कार्य एनएचएआई ने शुरू कर दिया है । जिससे प्रति मिनट एक हजार लीटर ऑक्सीजन जनरेट हो सकेगी। यह प्लांट ट्रेनिंग सेंटर के सामने 30 बाए 50 फुट में जल्द बनकर तैयार होगा।
कोरोना संक्रमण से पांच की हुई मौत, ब्लैक फंगस का मिला एक मरीज : बुधवार को जिले में पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। इनमें कालूआना की 67 वर्षीय महिला, माधोसिंघाना का 37 वर्षीय व्यक्ति, डिंग में 55 वर्षीय महिला, कालांवाली में 69 वर्षीय व्यक्ति, कालांवाली का 65 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। वहीं बुधवार को सिरसा में 41, डबवाली में आठ, ऐलनाबाद में 14, कालांवाली में नौ, नाथूसरी चोपटा में 12, माधोसिघाना में चार, रानियां में 10, चौटाला में 17, बडागुढ़ा में तीन सहित कुल 127 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सिरसा में दूसरे जिले का एक मरीज ब्लैक फंगस का भी पाया गया है। जिले में अब तक कुल 60 मरीज ब्लैक फंगस के पाए गए हैं। इनमें से 11 मरीजों की मौत हो चुकी है।

डबवाली में ऑक्सीजन प्लांट मशीन पहुंच गई है। इसे जल्द ही इंस्टाल कर ऑक्सीजन का उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। डबवाली अस्पताल में 50 बेड लगाए जाने की तैयारी की जा रही है ताकि मरीजों को सिरसा नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए न पहुंचना पड़े। सिरसा में ऑक्सीजन प्लांट का शेड तैयार किया जा रहा है। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। -डॉ. मनीष बांसल, सीएमओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed