{"_id":"5ca105fbbdec2214107d1462","slug":"121554056699-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल माह में भी रहेगी चौटाला-चंडीगढ़ बस सेवा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल माह में भी रहेगी चौटाला-चंडीगढ़ बस सेवा बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल माह में भी रहेगी चौटाला- चंडीगढ़ बस सेवा बहाल
डबवाली। परिवहन हरियाणा विभाग की ओर से एक महीने के ट्रायल पर शुरू की गई चौटाला-चंडीगढ़ बस सेवा एक महीने के लिए ओर बढ़ा दी गई है। अब यात्रियों को अप्रैल माह में भी इस बस की सेवाएं मिलेंगी। बता दें कि जहां इस बस सेवा को शुरू करवाने के लिए डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला ने विधानसभा सत्र में डबवाली वासियों की वर्षों पुरानी मांग चौटाला-चंडीगढ़ बस सेवा दोबारा शुरू करने की मांग की थी। वहीं डबवाली शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों व संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों महानिदेशक राज्य परिवहन हरियाणा से इस बस सेवा को बहाल करने के लिए मांग की थी।
स्थानीय बस स्टैंड के इंचार्ज जसबीर सिंह के मुताबिक पहले की ही तरह यह बस संगरिया से सुबह 4 बजे चल कर डबवाली 4.35 पर पहुंचेगी और 4.50 पर चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। चंडीगढ़ से 2.50 पर डबवाली के लिए चलेगी। उन्होंने बताया कि बस चंडीगढ़ डिपो की है। यदि बुकिंग ठीक रही तो इसे नियमित किया जा सकता है।
बॉक्स :::::::
डॉ. भीम राव अंबेडकर सभा के संरक्षक सुरजीत सिंह बरजोत ने बताया कि डबवाली की अन्य संस्थाओं सहित उनकी संस्था ने भी बस सेवा को बहाल करवाने के लिए काफी संघर्ष किया था। उसके बाद विभाग की ओर से एक महीने के ट्रायल पर बस सेवा को बहाल किया गया था। विभाग द्वारा अब ओर एक महीने के लिए बस सेवा बहाल करने पर आभार जताते हुए आशा व्यक्त की कि जल्द ही बस सेवा नियमित कर दी जाएगी।