{"_id":"5babf5eb867a557fe4469ec4","slug":"121537996267-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रताखेड़ा खरीफ चैनल टूटी, फसलें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रताखेड़ा खरीफ चैनल टूटी, फसलें जलमग्न
Updated Thu, 27 Sep 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रताखेड़ा खरीफ चैनल टूटी, फसलें जलमग्न
ओढां। गांव भागसर के निकट रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल टूटने से किसानों की दर्जनों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने जेसीबी की सहायता से टूटे हिस्से को दुरुस्त किया।
जानकारी के मुताबिक चामल हैड से निकलने वाली रत्ताखेड़ा खरीफ चैनल मंगलवार सांय गांव भागसर के निकट टूट गई। अधिकारियों के मुताबिक ज्यादा बरसात होने एवं किसानों द्वारा पंप बंद करने के चलते चैनल के एक हिस्से में कटाव आया है। खरीफ चैनल के टूटने के कारण गांव भागसर के किसानों की तकरीबन 30 एकड़ फसल जलमग्न हुई है। जेई मानसिंह के अनुसार चैनल में पानी अधिक होने के कारण ऑवर फ्लो होने से किनारे में कटाव हो गया। उन्होंने बताया कि चामल हैड से पानी बंद करवाकर टूटे हिस्से को दुरुस्त कर दिया गया है।