फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   हैफेड और आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में सरसों खरीद को लेकर चर्चा

हैफेड और आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में सरसों खरीद को लेकर चर्चा

Sat, 30 Mar 2019 08:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
हैफेड और आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में सरसों खरीद को लेकर चर्चा
सरसों खरीद को लेकर की चर्चा
विज्ञापन

हैफेड और आढ़ती एसोसिएशन की बैठक में
कालांवाली। अनाज मंडी में सरसों की खरीद को लेकर हैफेड के चेयरमैन हनुमान गोदारा व मैनेजर ओमप्रकाश बिश्नोई ने आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक ली। बैठक में सरसों की खरीद पर चर्चा की गई।

चेयरमैन हुमान गोदारा ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार सरसों की खरीद के लिए हैफेड द्वारा आढ़तियों को हैडलिंग एजेंट नियुक्त किया है। इस बार हैफेड द्वारा सरसों की खरीद आढ़तियों के माध्यम से खरीदी जाएगी। जिसके लिए आढ़ती को 40 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कमीशन दिया जाएगा। इसके अलावा सरसों की फसल की सफाई करने व बोरियों में भरने की मजदूरी हैफेड देगी। जबकि फसल की राशि किसानों के खाते में जमा होगी। उन्होंने बताया कि जो किसान सरकारी मूल्य पर सरसों बेचने के लिए अनाज मंडी में आएगा उस किसान का मार्केट कमेटी में पोर्टल पर नंबर दर्ज होना चाहिए। इसके अलावा उसे फसल की गिरदावरी, बैंक खाते की कापी, आधार कार्ड आदि साथ लेकर आना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायतों के अनुसार एक किसान से 25 क्विंटल सरसों की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए सरसों की खरीद के लिए रोस्टर बनाया गया है, जिसमें गांव अनुसार सूची तैयार की गई है। रोस्टर अनुसार ही संबंधित गांव की सरसों की फसल खरीद की जाएगी। इस मौके पर विनोद मितल, प्रदीप जैन, महेंद्र जैन, जगसीर सिंह, सुखराम फत्तेवाला, भूषण शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed