{"_id":"5946c7ee4f1c1b89778b4815","slug":"11497810926-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबूतरों को लेकर महिला पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबूतरों को लेकर महिला पर हमला
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबूतरों को लेकर विवाद, महिला पर किया हमला
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
सिरसा। गुरुतेग बहादुर नगर में कुछ लोगों ने एक महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
गुरुतेग बहादुर नगर निवासी बलजीत कौर के घर पड़ोसन रजनी के कबूतर हर रोज आकर सामान बिखेर देेते हैं। बलजीत कौर का कहना है कि उसने काफी बार पड़ोसन को समझाया कि अपने कबूतरों को उसके घर की तरफ नहीं आने दें।
शनिवार को फिर से कबूतर उसके घर की छत पर आए तो वह रजनी के पास गई। यहां रजनी के बेटे पंकज और कालिया ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, इसके बाद रजनी का भाई बब्बू ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। मोहल्ले वालों ने उसे छुड़वाया और सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलने पर जेजे चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल बलजीत कौर का बयान दर्ज किया। चौकी इंचार्ज सुभाष का कहना है कि घायल का बयान दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।