{"_id":"593e99371126f447458b4587","slug":"11497274679-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी को लेकर युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली कहासुनी को लेकर युवक को मारी गोली
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपसी विवाद में युवक को मारी गोली
पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
कालांवाली क्षेत्र के गांव हस्सू में रविवार शाम को हुए झगडे़ के दौरान एक व्यक्ति ने युवक को गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर हस्सू निवासी जगराज सिंह और उसकी पत्नी गुरुविंद्र कौर के खिलाफ जानलेवा हमला और शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया है।
हस्सू निवासी चमकौर सिंह दिहाड़ी मजदूरी करता है। चमकौर सिंह का कहना है कि उसके चाचा के पुत्र लभी सिंह के साथ रविवार सुबह जगराज और उसकी पत्नी गुरुविंद्र कौर की मामूली कहासुनी हुई थी। शाम करीब छह बजे जगराज और उसकी पत्नी गुरुविंद्र कौर उनके घर से सामने आकर गालियां निकालने लगे। दोनों ने लभी सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। चमकौर सिंह का कहना है कि उसने लभी को बचाने की कोशिश की तो जगराज सिंह भाग कर अपने घर गया और बंदूक लेकर आ गया। उसने सीधा उसपर गोली चलाई जो उसके बाए हाथ में लगी। इसके बाद जगराज और उसकी पत्नी भाग गए। घरवालों और ग्रामीणों ने उसे ओढां राजकीय स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करके उसे सिरसा सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कालांवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर चमकौर सिंह का बयान दर्ज करके आरोपी जगराज और उसकी पत्नी गुरुविंद्र कौर के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।