फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   आढ़ती से लूटपाट मामला: राजस्थान पुलिस के हत्थे चढे़ पांचों लुटेरे

आढ़ती से लूटपाट मामला: राजस्थान पुलिस के हत्थे चढे़ पांचों लुटेरे

Thu, 24 May 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
आढ़ती से लूटपाट मामला: राजस्थान पुलिस के हत्थे चढे़ पांचों लुटेरे
आढ़ती से लूटपाट मामला: राजस्थान पुलिस के हत्थे चढे़ पांचाें लुटेरे
विज्ञापन

सिरसा। गांव नेजिया के पास आढ़ती ओमप्रकाश से कार लूट कर भागे पांचों लुटेरे राजस्थान पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। राजस्थान पुलिस ने आढ़ती से लूटी गई कार भी लुटेरों के पास से बरामद की है। राजस्थान की चूरू जिला पुलिस ने मंगलवार को पांचों लुटेरों को उस समय गिरफ्तार किया जब ये लूटपाट की योजना बना रहे थे। बुधवार शाम को राजस्थान पुलिस ने सिरसा पुलिस से संपर्क कर लुटेरों के गिरफ्त में आने की सूचना दी। इसके बार सिरसा सीआईए व चौपटा थाना प्रभारी कर्ण सिंह चुरू रवाना हो गए। पांचों लुटेरे 29 मई तक चूरू पुलिस के रिमांड में रहेंगे, इसके बाद सिरसा पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर सिरसा लेकर आएगी। राजस्थान पुलिस की पूछताछ में लुटेरों ने खुलासा किया है कि उन्होंने मानसा में एक शख्स का मर्डर करना था। वारदात को अंजाम देने के लिए उन्हें एक गाड़ी की जरूरत थी। इसलिए 27 अप्रैल को सिरसा में एक व्यक्ति की कार उन्होंने लूटी। इसके बाद 20 मई 2018 को पंजाब के मानसा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात में आढ़ती की कार का इस्तेमाल लुटेरों ने किया। इस वारदात को अंजाम देकर लुटेरे राजस्थान में चले गए। चौपटा थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि आढ़ती से कार लूटने की वारदात की गुत्थी सुलझ चुकी है। लूटपाट को पांच लुटेरों ने अंजाम दिया था। इनमें से दो लुटेरे पंजाब के मोगा व एक जटाना कलां का रहने वाला है। दो अन्य युवकों के बारे में अभी ये नहीं मालूम हुआ कि ये कहां के वासी हैं। सिरसा पुलिस लगातार राजस्थान पुलिस के संपर्क में है। आढ़ती से लूटी गई कार का लुटेरों ने चार वारदातों में इस्तेमाल किया है। 30 मई को लुटेरों का प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उन्हें सिरसा लाया जाएगा।


ये है पूरा मामला
-----------------
सी ब्लॉक निवासी ओमप्रकाश की अनाज मंडी में 145 नंबर आढ़त की दुकान है। 27 अप्रैल की सुबह वह अपनी कार में सवार होकर सिरसा से चौपटा जा रहा था। सुबह करीब सवा आठ बजे गांव नेजिया के पास पीछे आई सफेद रंग की कार ने आढ़ती की कार को साइड मारी। जिसके बाद आढ़ती ओमप्रकाश ने कार रोक ली। सफेद रंग की कार में से तीन युवक नीचे उतरे। इनमें से एक युवक ने ओमप्रकाश पर पिस्तौल तान दी, जिससे वह घबरा गया। दूसरे युवक ने उसके पास से मोबाइल व जेब में पड़ी नगदी छीन ली। दोनों युवकों ने आढ़ती को कार से बाहर निकाला और खुद कार में बैठकर सिरसा की तरफ रवाना हो गए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

फोटो 1516
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed