{"_id":"5941859a4f1c1bf96f8b46ab","slug":"111497466266-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजेकां में किसानों ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजेकां में किसानों ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजेकां में किसानों ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर गांव बाजेकां में किसानों ने बुधवार को मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार द्वारा वहां के आंदोलनरत किसानों पर गोलीबारी करके आठ किसानों को मौत के घाट उतारने के विरोध में मोदी और शिवराज सिंह का पुतला फूंका।
किसानों को संबोधित करते हुए किसान सभा के नेता राजकुमार शेखुपुरिया ने कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपा ने अपने मंचों से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद अपने द्वारा किए हुए वादे से मुकर किसानों से वादाखिलाफी की। उन्होंने कहा कि इसी वादाखिलाफी को लेकर मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के किसान आंदोलन कर रहे थे। मध्यप्रदेश की सरकार ने किसानों से बातचीत करने की बजाय उन पर गोलियां चलाकर आठ किसानों को मार दिया जिसे लेकर मध्यप्रदेश ही नहीं पूरे देश के किसानों में मोदी सरकार के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है और यही रोष हर दिन धरना प्रदर्शन के रूप में झलक रहा है। किसान नेता ओपी सुथार ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, सभी किसानों को कर्ज मुक्त करने, फसलों के लाभकारी भाव देने व पशु मेलों पर लगाई गई रोक हटाने की मांग को लेकर किसान सभा का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान सभा 22 जून को धान उत्पादक किसानों की समस्याओं को लेकर किसान सम्मेलन आयोजित करेगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इस सम्मेलन में बढ़ चढ़ कर भाग लेें। इस अवसर पर किसान सभा के नेता राजकुमार शेखुपुरिया, ओपी सुथार, गुरटेक सिंह, गुरदत बाजेकां के अतिरिक्त झंडाराम, मुंशीराम, निहालचंद, रामकिशन, कश्मीर सिंह, सुंदर नंबरदार, रमेश कुमार आदि किसान उपस्थित रहे।