फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   11 wards reserved for women

महिलाओं के 11 वार्ड आरक्षित

Fri, 04 Jun 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
11 wards reserved for women
स्थानीय शहरी निकाय विभाग पंचकूला में सिरसा में महिला आरक्षित वार्डों का ड्रा निकाला गया। जिसमें कि कुल 31 वार्डों में 11 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। आठ सामान्य वर्ग की महिलाओं और तीन अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए वार्ड को आरक्षित किए। कई पुरुष वार्डों के महिला आरक्षित वार्ड होने के बाद अब चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्षदों का या तो दूसरे वार्डों में नामांकन दाखिल करना होगा, या फिर अपने परिवार से किसी महिला सदस्यों को चुनाव लड़वाना पड़ेगा। हालांकि सरकार के आदेश अनुसार प्रधान का चुनाव अबकी बार सीधा होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्थानीय शहरी निकाय विभाग पंचकूला में महिलाओं के लिए निकाले गए ड्रा में 11 वार्डों को आरक्षित किया। नगर परिषद सिरसा की मौजूदा चेयरपर्सन रीना सेठी का खुद का वार्ड 17 भी अब महिला आरक्षित नहीं रहा। उनका वार्ड ओपन हो गया है। वहीं नगर परिषद के उप प्रधान रणधीर सिंह का वार्ड चार भी महिला आरक्षित हो गया है। इसी प्रकार से पूर्व चेयरपर्सन शीला सहगल का वार्ड नंबर 16 भी अब ओपन हो गया है। वर्ष 2016 के चुनाव में जो वार्ड पहले महिलाओं के लिए आरक्षित थे, अब वे ओपन हो चुके हैं, जबकि पुरुष पार्षदों के वार्डों को आरक्षित किया है। सिरसा नगर परिषद की चेयरपर्सन का पद महिला के लिए आरक्षित था इसलिए 31 वार्डों में से 17 वार्डों में महिलाएं चुनाव जीत कर हाउस में पहुंची। इसमें से कई ओपन वार्ड में भी महिलाओं ने चुनाव लड़ा और पुरुष उम्मीदवारों को हराया था। सिरसा नगर परिषद का कार्यकाल सितंबर 2021 को पूरा होगा।
विज्ञापन

ये वार्ड हुए महिला के लिए आरक्षित
वार्ड चार, पांच, सात, दस, 11, 15, 20, 25 महिला सामान्य के लिए आरक्षित किए गए है। जबकि अनुसूचित जाति की महिला के लिए 26,27,28 वार्ड आरक्षित किए गए हैं जबकि वार्ड 12 और 21 पहले की तरह ही अभी बीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। बाकी शेष वार्ड ओपन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार कोरम नहीं हुआ था पूरा : पिछली बार स्थानीय शहरी निकाय विभाग ने ड्रा निकालने के लिए कमेटी के पांच गैर सरकारी सदस्यों का नाम तय किया गया था। जिसमें कि राजेंद्र कुमार, जश्न, नारायण सिंह, वैशाली और सुमनलता पार्षद को कमेटी में शामिल किया गया था। लेकिन फरवरी 2021 में हुई बैठक में कार्यकारी प्रधान व पार्षद नारायण पाल सिंह के अतिरिक्त कोई पार्षद नहीं पहुंचा था। कोराम पूरा न होने पर ड्रा नहीं निकाला गया। ऐसे में अबकी बार चेयरपर्सन रीना सेठी, कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी, पार्षद रोहताश वर्मा, पार्षद सुनीता बिश्नोई भी उपस्थित रहे। जिससे कि कोरम पूरा हुआ।

शहर के महिला आरक्षित वार्डों का ड्रा निकाला गया है। ओपन वर्ग की महिलाओं के लिए आठ और अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए तीन वार्ड आरक्षित किए गए है। -रीना सेठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed