फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   10th and 12th class students are not liking extra classes only 50 percent schools are reaching

Sirsa News: 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को नहीं भा रहीं अतिरिक्त कक्षाएं, 50 फीसदी ही पहुंच रहे स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
10th and 12th class students are not liking extra classes only 50 percent schools are reaching
जिला के राजकीय स्कूल में पढ़ाई करते विद्यार्थी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शीतकालीन छुट्टियों में 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की स्कूलों में कक्षाएं लगाई जा रही हैं। लेकिन इस दौरान विद्यार्थियों को ये कक्षाएं नहीं भा रही हैं। जिसके चलते स्कूलों में अधिकतम 50 फीसदी ही विद्यार्थियों की संख्या स्कूलों में पहुंच रही है। जिसको देखकर शिक्षक निराश हो रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों की एक जनवरी से शीतकालीन छुट्टियां कर दी गई है। लेकिन 10वीं व 12वीं की बोर्ड कक्षाएं स्कूलों में लगाई जा रही हैं। इस दौरान शिक्षक अपनी छुट्टियों को छोड़कर बोर्ड की कक्षाएं लेने के लिए स्कूलों में पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शिक्षक कक्षाओं के साथ - साथ गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी लगाने को लेकर लघु सचिवालय के सामने कक्षाओं के बाद धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अतिरिक्त कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाई जा रही हैं। इस दौरान 50 फीसदी 10वीं कक्षा के विद्यार्थी वहीं 55 फीसदी विद्यार्थी 12वीं के आ रहे हैं। दोपहर तक भी विद्यार्थियों की संख्या पूरी नहीं हो रही हैं। जिसके चलते शिक्षा निदेशालय का अतिरिक्त कक्षाओं को लगाने का प्रयास सार्थक सिद्ध नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

टैबलेट नहीं, व्हाट्सएप ग्रुप के सहारे विद्यार्थी
जिले में हजारों की संख्या में विद्यार्थियों व शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए गए हैं। लेकिन इसके बावजूद भी विद्यार्थियों को व्हाट्सएप पर होमवर्क दिया जा रहा है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ शिक्षकों ने बताया कि बहुत से स्कूलों में विद्यार्थियों व शिक्षकों के टैबलेट काम नहीं कर रहे हैं। वहीं कुछ विद्यार्थियों ने टैबलेट में सोशल मीडिया चला लिया था। इसलिए उनका टैबलेट अब काम नहीं कर रहा है। जिसके कारण विद्यार्थियों को व्हाट्सएप पर ही होमवर्क दिया जा रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप में 10वीं व 12वीं कक्षाओं के ग्रुप बनाए गए हैं। इसी ग्रुप में ही विद्यार्थियों को होमवर्क दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 जनवरी से शिक्षकों की ट्रेनिंग, बाधित होगी विद्यार्थियों की पढ़ाई
9 जनवरी से जिले के सभी शिक्षकों की डिंग डाइट में ट्रेनिंग रखी गई है। जिसमें शिक्षकों को विद्यार्थियों को किस प्रकार से पढ़ाना है इसके बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों की कक्षाएं बाधित होगी। लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग द्वारा कोई अतिरिक्त स्टाफ या व्यवस्था को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

स्कूलों में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की कक्षाएं लगाई जा रही हैं। जिसमें विद्यार्थियों की 50 फीसदी संख्या ही स्कूलों में पहुंच रही है। इस दौरान विद्यार्थी अतिरिक्त कक्षाओं में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
--- अमित, नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed