{"_id":"5b2809654f1c1b5d748b58b6","slug":"101529350501-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपरिषद और ट्रेफिक पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपरिषद और ट्रेफिक पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सिरसा।
नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू किया। इस अभियान में नगरपरिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर देवेंद्र बिश्नोई, ट्रैफिक एसएचओ जयभगवान शर्मा, एएसआई धर्मपाल, सेनेटरी इंस्पेक्टर पवन कंबोज, अमित यादव शामिल थे। हालांकि दस्ते को देखकर दुकानदारों ने पहले से ही अपना सामान अंदर रखना शुरू कर दिया। लेकिन जो सामान उठा नहीं पाए, उसे अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने अपने कब्जे में ले लिया।
अभियान के दौरान सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई ने दुकानदारों से कहा कि एसपी खुद अतिक्रमण न करने का अनुरोध करने आए थे। तब तो अतिक्रमण न करने का वादा किया था। अब फिर से अतिक्रमण कर लिया। कुछ तो शर्म करों। तब सिटी थाना पुलिस के सामने दुकानदारों ने अपना सामान उठा लिया। दुकानदारों ने पहले की तरह अब फिर अतिक्रमण न करने का आश्वासन देकर वहीं बात दोहरा दी। वहीं अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने जब सूरतगढिय़ा बाजार में ढाबा वाले का तंदूर तोड़ना शुरू कर दिया। तब ढाबा संचालक ने कहा कि तंदूर बहुत महंगा है। तोड़े मत। दो दिन का समय दे दें, खुद हटा लूंगा। हालांकि ढाबा संचालक पहले एसपी हामिद अख्तर को भी यही बात कह चुका था। अब फिर से उसने वहीं बात दोहराई। अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने शहर में डाकखाना बाजार, सुभाष चौक, सिटी थाना रोड, कमेटी वाली गली में अभियान चलाया।
पुरानी कमेटी वाली गली में रेहडी को लगा था लॉक, इसलिए नहीं उठा पाएं
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पुरानी कमेटी वाली गली में एक रेहड़ी खड़ी थी। नगरपरिषद के कर्मचारियों ने उस रेहड़ी को उठाने का प्रयास किया। लेकिन उसमें लॉक लगा होने के चलते उठाई नहीं जा सकी। दस्ते ने दुकानों के बाहर रखे लकड़ी के बेंच, होर्डिंग्स और अन्य सामान को उठाकर रख लिया। बता दे कि एसपी हामिद अख्तर ने सात जून को खुद बाजारों में जाकर दुकानदारों से अतिक्रमण न करने का अनुरोध किया था। तब दुकानदारों और व्यापारी नेताओं ने आश्वासन दिया था कि वे सामान अंदर ही रखेंगे। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से दुकानदारों ने दुकानों के बाहर अतिक्रमण करके सामान रख लिया। एसपी के अनुरोध का भी दुकानदारों पर असर होता नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन
दुकानदारों को अतिक्रमण न करने का अनुरोध करने के लिए एसपी खुद आए थे। लेकिन दुकानदारों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया। दुकानदारों का सामान कब्जे में ले लिया गया है।
देवेंद्र बिश्नोई, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद सिरसा।