फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सीएम विंडों में दी शिकायत पर हुई सुनवाई, अधिकारी ने एक सप्ताह का दिया समय

सीएम विंडों में दी शिकायत पर हुई सुनवाई, अधिकारी ने एक सप्ताह का दिया समय

Thu, 07 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सीएम विंडों में दी शिकायत पर हुई सुनवाई, अधिकारी ने एक सप्ताह का दिया समय
सीएम विंडों में दी शिकायत पर हुई सुनवाई, अधिकारी ने एक सप्ताह का दिया समय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो सिरसा।
जिला नागरिक अस्पताल में आउटसोर्सिंग के तहत हुई कर्मचारियों की भर्ती में गड़बड़ी और कर्मचारियों की नियुक्ति में बरती जा रही लापरवाही को लेकर सीएम विंडो पर दी गई शिकायत पर बुधवार को सुनवाई हुई। अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्यकारी पदभार संभाल रहे डा. संदीप गुप्ता ने शिकायतकर्ता को बुलाया और बातचीत की। डा. गुप्ता ने शिकायतकर्ता को एक सप्ताह में कर्मचारियों की नियुक्ति में की जा रही लापरवाही की फुटेज या कोई अन्य सबूत एकत्रित कर उन्हें सौंपने को कहा है। ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।

बता दें कि संतोख सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी गुरु तेग बहादुर नगर वार्ड नंबर 27 ने मई माह में अस्पताल में आऊट सोर्सिंग के तहत की गई कर्मचारियों की भर्ती में गड़बड़ी व नियुक्त किए गए कर्मचारियों की नियुक्ति तय स्थान से किसी अन्य स्थान पर किए जाने को लेकर सीएम विंडों पर शिकायत दी थी। संतोख सिंह ने शिकायत में बताया था कि आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती में एक ही परिवार के दो-दो, तीन-तीन लोग काम पर लगाए गए हैं, जबकि योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति से वंचित रखा गया है। आरक्षित श्रेणी व विकलांग श्रेणी के योग्य उम्मीदवारों की योग्यता को भी सिफारिश की वजह से दरकिनार किया गया है। शिकायत में ये भी कहा गया है कि ठेकेदार ने जिन विभागों में कर्मचारियों की नियुक्ति दर्शाई है, उन जगहों पर कर्मचारियों को नियुक्ति नहीं दी गई है। कागजों में अधिक कर्मचारी दर्शाकर सरकारी खजाने से अधिक पैसे की निकासी की जा रही है। यही नहीं अस्पताल में सफाई व अन्य कार्यों के लिए होने वाली खरीद में जमकर धांधली की गई है। इसलिए पूरे मामले की छानबीन कर जांच करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed