फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   परशुराम राम चौंक पर दो दुकानदारों ने आपसी खींचतान में तीन फुट तक अतिक्रमण किया था, पीली पट्टी से बाहर चार वाहनों के चालान

परशुराम राम चौंक पर दो दुकानदारों ने आपसी खींचतान में तीन फुट तक अतिक्रमण किया था, पीली पट्टी से बाहर चार वाहनों के चालान

Thu, 07 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
परशुराम राम चौंक पर दो दुकानदारों ने आपसी खींचतान में तीन फुट तक अतिक्रमण किया था, पीली पट्टी से बाहर चार वाहनों के चालान
अमर उजाला ब्यूरो सिरसा।
विज्ञापन

नगर परिषद सिरसा और ट्रेफ्कि पुलिस ने बुधवार को शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटाया। हालांकि इस दौरान दुकानदारों के
चालान नहीं किए गए, लेकिन पीली लाइन के बाहर खड़ी चार कारों के चालान काट दिए गए। इसमें से एक गाड़ी पर पुलिस
का लोगों भी लगा था। यह अभियान सुबह सवा 11 सवा बजे सांगवान चौंक से शुरू हुआ और जगदेव चौंक, एकता चौक,
सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, हिसारिया बाजार, परशुराम चौक के बाद सुरखाब चौंक पर दोपहर दो बजे बंद हुआ। अतिक्र
मण हटाओ दस्ते में एसएचओ ट्रेफिक जयभगवान शर्मा, नगर परिषद के सीएसई देवेंद्र बिश्रोई, सेनेटरी इंस्पेक्टर पवन कंबोज
थे। अतिक्रमण दस्ते को देखकर दुकानदारों ने अपना सामान अंदर कर लिया। नगरपरिषद ने भी अभियान में ज्यादा कड़े तेवर
नहीं दिखाए और दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। अभियान के दौरान जब दस्ता शहर के परशुराम चौक पर पहुंचा तो वहां दो कनफेंक्शनरी की दो दुकान के आगे तीन फुट तक अतिक्रमण था। दोनों ने तीन तीन फुट फुटपाथ पर कब्जा किया हुआ था। जब एसएचओ जयभगवान शर्मा ने कहा कि यहां पर सामान क्यों रखा है तो कंफेक्शनरी वाले ने कहा कि दूसरे वाले ने अतिक्रमण करके दीवार बना रखी है। इसलिए मैने भी रख दिया। तभी सीएसई ने कहा कि इनकी आपस में खींचतान रहती है। तब चालान काट रहे एसएचओ जयभगवान शर्मा ने कहा कि तुम दोनों ने आपसी खींचतान में तीन फुट की दीवार खड़ी कर दी है। एसएचओ ने कहा कि इनका चालान काटो। जैसे ही पुलिस कर्मचारी धर्मचंद चालान काटने के लिए आगे आया तो दोनों दुकानदार हड़बड़ा कर दुकान से बाहर आए और अपना अपना सामान हटाने लगे। एक दुकानदार ने एसएचओ के सामने हाथ जोड़ कर कहा कि दो मिनट का समय दीजिए। अभी उठा लेता हूं। इस पर दस्ता आगे बढ़ गया। दस्ता जब परशुराम चौंक से आगे पहुंचा तो रेहड़ी वालों के तोल उठाकर कर्मचारियों ने ट्राली मेंरख लिए। टायरों की दुकान वालों ने अपने टायर 50 फुट दूर धर्मशाला के सामने रखे हुए थे। तभी सीएसई देवेंद्र बिश्रोई ने कर्मचारियों को टायर ट्राली में डालने के निर्देश दिए। लेकिन दुकानदार और उसके कारिंदे आ गए। उनकी सीएसई के साथ थोड़ी सी नोकझोंक हुई। तब सीएसई ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि हमें कानून न सिखाओ। वहीं कुछ दुकानों पर सीएसआई हाथ जोड़कर अनुरोध करते रहे कि लाला जी मेहरबानी करके सामान अंदर रख लो।

सांगवान चौंक पर काटा पहली गाड़ी का चालान
एसएचओ ट्रेफिक जयभगवान शर्मा ने सांगवान चौंक पर सड़क पर खड़ी कार का चालान किया। कार पीली पट्टी से बाहर
थी। इसके बाद एकता चौंक के पास पुलिस का स्टीकर लगी गाड़ी बीच सड़क में खड़ी थी। ट्रेफिक कर्मचारी धर्मचंद ने उस
का चलान काट दिया। हालांकि आसपास के दुकानदारों से गाड़ी के बारे में पूछा गया, लेकिन किसी को मालिक के बारे में
पता नहीं था। इसके बाद दस्ते ने रोड़ी बाजार में दोपहर के समय ट्रेक्टर के प्रवेश करने पर चालान काट दिया। तत्पश्चात
हिसारिया बाजार में पीली पट्टी के बाहर खड़ी कार और फिर परशुराम चौंक से आगे खड़ी कार का चालान किया गया।
कुछ दिनों पहले हुआ था विवाद
नगर परिषद ने बुधवार को अतिक्रमण के दौरान थोड़ी नरमी बरती। पुलिस भी साथ थी। क्योंकि कुछ दिनों पहले दुकानदारों
और सीएसआई में अतिक्रमण को लेकर विवाद हो गया था। तब भाजपा नेता गोकुल सेतिया और सीएसआई के बीच फोन पर
कहासुनी भी हुई थी।
कोट्स
दुकानदारों को कुछ दिन पहले अतिक्रमण करने पर नोटिस भी दिए गए है। हमने दुकानदारों को अतिक्रमण न करने चेतावनी दी है। कुछ फलैक्स, और अन्य सामान उठाया गया है।
विज्ञापन

देवेंद्र बिश्रोई, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed