फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   किसानों की मदद करने के बजा, मौत की नींद सुला रही भाजपा: दिग्विजय

किसानों की मदद करने के बजा, मौत की नींद सुला रही भाजपा: दिग्विजय

Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
किसानों की मदद करने के बजा, मौत की नींद सुला रही भाजपा: दिग्विजय
किसानों की मदद करने के बजाय, मौत की नींद सुला रही भाजपा : दिग्विजय
विज्ञापन

इनेलो ने लघु सचिवालय में एमपी के सीएम शिवराज सिंह का फूंका पुतला
डीसी को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
एसवाईएल नहर के निर्माण करवाने, किसानों की कर्ज माफी करने और किसानों पर गोली चलवाने वाली मध्य प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर इनेलो की ओर से सोमवार को लघु सचिवालय में जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में सांसद, सभी विधायक भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूं का। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
इस मौके पर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में देश के किसानों को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, कर्जे माफ करने, फसलों की लागत के अनुसार लाभकारी समर्थन मूल्य देने के बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा सत्ता हासिल करने के बाद अपने इन वादों को भूल गई। अब जब किसान उन्हें उनके वादे याद करवाने के लिए देशभर में सड़कों पर उतर रहे हैं तो मध्य प्रदेश सरकार गोलियां मारकर उन्हें मौत के घाट उतार रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं इसलिए मध्य प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाए। उन्होंने एसडीएम विजेंद्र सिंह हुड्डा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें एमपी सरकार को बर्खास्त करने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, किसानों द्वारा लिए गए कृषि संबंधी सभी प्रकार के ऋणों को माफ करने, फसलों और सब्जियों के उत्पादन लागत के हिसाब से 50 प्रतिशत मुनाफे के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने, निर्धारित कीमत से कम पर की जाने वाली खरीद को गैर कानूनी बनाने, आपात और प्राकृतिक आपदा के कारण नष्ट फसल के नुकसान की भरपाई के लिए स्थाई कोष स्थापित कर किसानों की मदद करने की मांग की।
विज्ञापन

इससे पहले दिग्विजय चौटाला गत सात दिनों से धरना दे रहे किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें अपना समर्थन दिया। सभा का मंच संचालन जिला सह प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा ने किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पहले तो पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी वादों को पूरा करने में असमर्थता जता दी तो अब किसानों को बरगलाने के लिए एक नया वादा लेकर आए हैं कि वे 2022 तक किसानों की आमदनी को दुगुना कर देंगे, जो कि मात्र ढकोसला है। जो पीएम पहले के वादों को ही पूरा नहीं कर सकता वह इस नए वादे को क्या पूरा करेगा। चौटाला ने कहा कि किसान केवल कृषि से होने वाली आय पर अपने परिवार का पेट पालता है। बीज, खाद अन्य कृषि संबंधित उपकरण महंगे होने के कारण इन्हें खरीदने के लिए किसान को सहकारी बैंकों व आढ़तियों से ब्याज पर कर्ज लेना पड़ता है, लेकिन जब खेती निरंतर घाटे का सौदा बन जाए तो लिए गए कर्ज के भुगतान के तनाव से वह मानसिक रूप से परेशान हो जाता है और ऐसे में जब सरकार ही मदद करने से हाथ पीछे खींच ले तो वह आत्महत्या करने के लिए विवश हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में करीब 17 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। इसी समस्या से निपटने के लिए ही स्वामीनाथन की अध्यक्षता में कृषि आयोग स्थापित किया गया था, जिसने किसान हित में अनेक सिफारिशें की थी और इन्हें ही लागू करने का भाजपा ने चुनाव दौरान वादा किया था, जिसे अब वह पूरा नहीं कर रही। इसी के रोष स्वरूप देशभर में किसान सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन्हें मौत के घाट उतारा जा रहा है, जो किसी भी प्रकार से न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने सदैव किसान हित की बात की है और किसानों का साथ दिया है।
इस मौके पर सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, सिरसा विधायक मक्खनलाल सिंगला, कालांवाली विधायक बलकौर सिंह, रानियां विधायक रामचंद्र कंबोज, इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन, पूर्व मंत्री भागीराम, मोहनलाल झोरड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसवीर जस्सा, सर्वजीत मसीता, कुलदीप जम्मू, मनोहर मेहता, सुरेंद्र सिंह वैदवाला, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, कृष्ण गुंबर, प्रदीप मेहता, रमेश मेहता, कश्मीर सिंह करीवाला, धर्मवीर नैन, सुभाष नैन, रामकुमार नैन, वेद वधवा, योगेश शर्मा, गुरविंद्र सरपंच, महंगा सिंह, धर्मपाल कायत, भगवान कोटली, श्याम बामनिया, मोहित शर्मा, लक्की चौधरी, गिरधारी बिस्सू, हरपाल कासनिया, जरनैल चांदी, विनोद बेनीवाल, राजा कसवां, बुध सिंह सुखचैन, डॉ. हरि सिंह भारी, आत्माराम पूर्व सरपंच, महंगा सिंह, रणदीप, नछत्तर सिंह, जिप चेयरमैन प्रतिनिधि महेंद्र बाना, अजब भोला, भरपूर गदराना, भगवान कोटली, मीनूदीन पहलवान, मुकेश रोहिला, मदनलाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
-----------------
फोटो:10: सिरसा में सोमवार को लघुसचिवालय परिसर में आयोजित इनेलो के जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला।
फोटो:11:31: सिरसा में सोमवार को लघुसचिवालय परिसर में आयोजित इनेलो के जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला।

फोटो:28: सिरसा में सोमवार को लघुसचिवालय परिसर में आयोजित इनेलो के जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन के दौरान एमसी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंकते हुए कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed